Google का यह टूल एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज़र्स को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने में यूं करेगा मदद

इस टूल का पेरामीटर सोशल डिस्टेंसिंग को मद्देनज़र रखकर निर्धारित की गई है। इसके अलावा इस टूल में ठीक उस तरह की टेक्नोलॉजी शामिल की गई है, जो कि आपको Pokemon Go जैसे स्मार्टफोन गेम्स में मिलती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 जून 2020 11:21 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर काम करता है यह टूल
  • यूज़र के लिए बनाता है सोशल डिस्टेंसिंग का वर्चुअल दायरा
  • ये टूल गूगल निर्मित क्रोम ब्राउज़र के जरिए काम करता है

वर्चुअल सर्कल बनाता है Google का यह टूल

COVID-19 महामारी को फैलने से रोकने का बड़ा हथियार है सोशल डिस्टेसिंग, जिसको पालन करने का निवेदन सरकार लगातार नागरिकों से कर रही है। सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखने के लिए टेक्नोलॉजी का भी सहारा लिया जा रहा है, आरोग्य सेतु ऐप इन्हीं पहलों में से एक है। हालांकि, अब गूगल ने भी इस महामारी से लड़ने की दिशा में एक नया कदम उठाया है। गूगल ने एक नया टूल पेश किया है, जिसका नाम है Sodar tool । इस टूल की सहायता से एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज़र्स दूसरे लोगों से दूरी बनाए रखने में सफल होंगे।

Google ने कोरोना वायरस महामारी के देखते हुए एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए Sodar tool को विकसित किया है, जो कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज़र के कैमरा में उपलब्ध होगा। कैमरा में यह टूल आपको बीचोबीच रखकर एक सर्कल बनाएगा, जिसका रेडियस 2 मीटर अथवा 6.5 फीट होगा।
Advertisement

इस टूल का पेरामीटर सोशल डिस्टेंसिंग को मद्देनज़र रखकर निर्धारित की गई है। इसके अलावा इस टूल में ठीक उस तरह की टेक्नोलॉजी शामिल की गई है, जो कि आपको Pokemon Go जैसे स्मार्टफोन गेम्स में मिलती है।

यूज़र के चलते हुए यह सर्कल उनके साथ ही मूव करेगा, जिसमें स्मार्टफोन यानी यूज़र्स बीचोबीच स्थित होगा। जैसे ही आप संक्रमित दायरे में होते हैं, यह टूल तुरंत आपको विजुअल वॉर्निंग देने लगता है।
Advertisement

California स्थित इंटरनेट फर्म के अनुसार, Sodar टूल एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर गूगल निर्मित क्रोम ब्राउज़र के जरिए काम करता है, जो कि रियालिटी को सपोर्ट करती है।
Advertisement

भारत सरकार की आरोग्य सेतु ऐप की बात करें, तो यह ऐप न केवल आपको संक्रमित व्यक्ति व जगह की जानकारी देती है बल्कि इस ऐप के सहायता से आप यह भी जान सकते हैं कि कहीं आप को तो कोरोना वायरस संक्रमण नहीं। कुछ सवालों के जवाब के आधार पर यह ऐप निर्धारित करता है कि आपको कोरोना वायरस टेस्ट कराने की आवश्यकता है या नहीं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sodar, Experiments With Google, Google, social distancing

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.