6000mAh बैटरी, 3 कैमरे वाला Infinix Hot 10 Play लॉन्च, जानें कीमत

Infinix Hot 10 Play स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और नॉच सेल्फी शूटर कैमरा के साथ पेश किया गया है

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 जनवरी 2021 08:51 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 10 Play में 2जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज है
  • Infinix Hot 10 Play में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • Infinix Hot 10 Play के बैक में फिंगरप्रिंट स्कैनर है

Infinix Hot 10 Play में 6.82-inch HD+ IPS डिस्प्ले है।

Infinix Hot 10 Play स्मार्टफोन को फिलीपींस मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है, जिसे ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और नॉच सेल्फी शूटर कैमरा के साथ पेश किया गया है। फोन में काफी थिक बेजल्स हैं। इसके अलावा फोन के बैक में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट स्कैनर है। कंपनी ने इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी है। हम आपको यहां इस स्मार्टफोन के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।   

Infinix Hot 10 Play price

Infinix Hot 10 Play को PHP 4,290 की कीमत में लॉन्च किया गया है। भारतीय रुपये में यह कीमत 6,500 रुपये होते हैं। कंपनी ने इस फोन को 2जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है। इस फोन को 2 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। ये कलर ऑप्शन Aegean Blue और Morandi Green हैं। फिलीपींस में इस फोन को Lazada ई-रिटेलर के जरिए बेचा जाएगा। कंपनी ने इसके अलावा इसकी अवेलेबिलिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।      

Infinix Hot 10 Play specifications

Infinix Hot 10 Play में 6.82-inch HD+ IPS डिस्प्ले है। फोन को एंड्रॉयड 10 गो एडिशन के साथ पेश किया गया है। फोन की स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 720x1,640 पिक्सल्स का है। कंपनी ने फोन में माडियाटेक हीलियो G25 SoC के साथ 2जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज दी है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।    

Infinix Hot 10 Play में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जो AI लेंस के साथ आता है। इसके अलावा फोन में क्वॉड रियर फ्लैश भी है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन के फ्रंट में भी फ्लैश है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi, 4G, Bluetooth, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और FM रेडियो है। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन का डायमेंशन 171.82x77.96x8.90mm है।         

 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.