ChatGPT ने भेजा जेल में!, 15 साल के बच्चे ने बनाया ऐसा प्रोग्राम, स्ट्रीमिंग कंपनी को बंद करना बड़ा काम

ChatGPT का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसके उपयोग पर जेल भी जाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जुलाई 2026 08:24 IST
ख़ास बातें
  • एक 15 वर्षीय छात्र ने ChatGPT के जरिए एक ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया।
  • सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल Bandai Channel स्ट्रीमिंग पर साइबर अटैक के लिए हुआ।
  • साइबर अटैक से काम रुका और 46 हजार से ज्यादा यूजर अकाउंट्स कैंसल हुए।

Photo Credit: Pexels/Cyberattack

ChatGPT का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसके उपयोग पर जेल भी जाना पड़ सकता है। ऐसा मामला जापान से आ रहा है, जहां पर एक 15 वर्षीय छात्र ने ChatGPT के जरिए एक ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया और उसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल बच्चे ने सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल Bandai Namco Filmworks की Bandai Channel स्ट्रीमिंग सर्विस पर साइबर अटैक के लिए किया, जिससे कंपनी का काम रुका और 46 हजार से ज्यादा यूजर अकाउंट्स कैंसल करना पड़ा।

रिपोर्ट के अनुसार, 15 वर्षीय बच्चे पर नवंबर 2025 में Anime स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की एक खामी का फायदा उठाकर फ्रॉड तरीके कामकाज में बाधा डालने का शक है। जांच में दावा हुआ कि उसने ChatGPT की मदद से एक प्रोग्राम लिखा, जो मेंबर अकाउंट्स तक गलत तरीके से एक्सेस को ऑटोमेट करता था, जिसके चलते 46,812 सब्सक्रिप्शन कैंसल हो गए। आरोपी बच्चे ने कहा कि मैंने विड्रॉल प्रोसेस के लिए सोर्स कोड खुद तैयार किया किया था। प्रोसेसिंग में बहुत समय लग रहा था, इसलिए मैंने ChatGPT से पूछा और इसे एक अलग प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में पूरा किया।

आरोप में 4 नवंबर, 2025 को बच्चे ने Bandai Channel के सर्वर पर फ्रॉड वाले कमांड भेजे, जिससे हजारों अकाउंट्स का बड़े पैमाने पर डी-रजिस्ट्रेशन हो गया। इस अटैक की वजह से 6 नवंबर से कंपनी की सर्विस में रुकावट आई और सिस्टम को रिपेयर करने के बाद दिसंबर में जाकर काम पूरा चल पाया। उसके बाद Bandai Namco Filmworks ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।

इस बच्चे ने प्लेटफॉर्म में सिक्योरिटी की एक कमी का पता लगाया और अकाउंट की जानकारी तक अनधिकृत एक्सेस के लिए उसका फायदा उठाया।
इस अटैक के चलते कंपनी को अपनी सर्विस के कुछ हिस्सों को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा।
यह आरोप है कि कंपनी द्वारा बच्चे का एक्सेस ब्लॉक करने के बाद भी, उसने नुकसान पहुंचाने वाले कमांड भेजने के लिए अपने IP एड्रेस करीब 30 बार बदल लिया।

आपको बता दें कि आरोपी बच्चा जूनियर हाई स्कूल का छात्र है, जिसे साल जून में कंप्यूटर से जुड़े अन्य क्राइम के सिलसिले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जाता है कि उसने एलिमेंट्री स्कूल में रहते हुए ही खुद से प्रोग्रामिंग सीखी थी। बच्चे ने पुछताछ के दौरान आरोपों को स्वीकार किया और जांच में बताया कि उसे बंदाई नमको फिल्मवर्क्स से कोई दुश्मनी नहीं थी। बल्कि उसने कहा कि उसने प्लेटफॉर्म को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि वहां कई ऐसे अकाउंट थे जिनमें मैं लॉग इन कर सकता था। बच्चे ने चौथी कक्षा में कंप्यूटर का इस्तेमाल करना शुरू किया था और जो कुछ भी उसे आता है वह उसने खुद सीखा है। मैं जानकारी तक पहुंच पाने में सफल रहा और कंपनी के प्रति मेरी कोई बुरी भावना नहीं थी।

Advertisement

इस मामले के बाद बंदाई नमको फिल्मवर्क्स ने प्रभावित ग्राहकों को अलग-अलग सूचित किया और उनसे फिशिंग और फेक ईमेल से सावधान रहने का आग्रह किया। जिन यूजर्स की मेंबरशिप कैंसल हो गई थी, उनसे दोबारा रजिस्टर करने के लिए कहा गया। इसके साथ ही कंपनी ने सर्विस में रुकावट के दौरान ली गई सब्सक्रिप्शन फीस वापस करने की भी घोषणा की। फिलहाल बंदाई नमको फिल्मवर्क्स या उससे जुड़े सब्सक्राइबर्स का डाटा लीक या ऑनलाइन पब्लिश की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और नियमित जांच करती रहेगी ताकि भविष्य में ऐसी घटना सामने न आए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.