80 प्रतिशत नौकरियों पर लटक रही तलवार! AI एक्सपर्ट का डराने वाला बयान

AI के डेवलेपमेंट में बड़ा योगदान देने वाला ब्रिटिश प्रोफेसर स्टुअर्ट जोनाथन रसल ने एक बयान में कहा है कि आने वाले समय में AI के कारण 80% नौकरियां खत्म हो जाएंगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2025 15:06 IST
ख़ास बातें
  • AI आने वाले समय में CEO की जगह भी ले सकता है- एक्सपर्ट
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्कफोर्स में बड़ी कटौती करने की क्षमता रखता है
  • बहुत सी जगहों पर मेन्युअल तरीके से काम करने की जरूरत खत्म हो सकती है

आने वाले समय में AI के कारण 80% नौकरियां खत्म हो सकती हैं- एक्सपर्ट

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर पिछले काफी समय से एक चर्चा लगातार हो रही है कि AI बहुत जल्द दुनियाभर में लोगों की नौकरियां छीन लेगा। कुछ हद तक यह बात सच होती भी दिख रही है। क्योंकि बीते दिनों में कई ऐसी बड़ी टेक कंपनियां हैं जिन्होंने AI इंटीग्रेशन के बाद अपने वर्कफोर्स को कम कर दिया है। ऐसा लगातार होता हुआ दिखने लगा है और आने वाले समय में इसका पैमाना और ज्यादा बड़ा होने वाला है। एआई सिर्फ छोटे पदों को ही नहीं, बल्कि सीईओ (CEO) जैसे पदों से भी इंसानों को हटाने की ताकत रखता है। यह बयान उस शख्स की ओर से आया है जिसने AI को बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। तो क्या AI अब CEO जैसे बड़े पदों पर भी अपनी जगह बनाने वाला है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय। 

AI के डेवलेपमेंट में बड़ा योगदान देने वाला ब्रिटिश प्रोफेसर स्टुअर्ट जोनाथन रसल (Stuart Jonathan Russell) ने एक बयान में कहा है कि आने वाले समय में AI के कारण 80% नौकरियां खत्म (via) हो जाएंगी। यहां तक कि यह CEO की जगह भी ले सकता है। हाल ही में स्टुअर्ट रसल एक पॉडकास्ट में बोल रहे थे जिसमें उन्होंने नौकरियों पर AI की लटकती तलवार के बारे में बात की। Diary of a CEO पॉडकास्ट के एक एपिसोड में रसल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्कफोर्स में बड़ी कटौती करने की क्षमता रखता है। 

Advertisement

उन्होंने कहा कि AI सिस्टम आजकल वो सब कर रहे हैं जिस हम 'काम' कहते हैं। एआई की तलवार से कोई नहीं बच सकेगा। यहां तक कि बहुत ही विशिष्ट और पारंपरिक काम जैसे कि सर्जरी आदि भी एआई बहुत आसानी से कर सकता है। यानी भविष्य में सर्जन की जॉब भी सुरक्षित नहीं है। रसल ने कहा कि एक रोबोट को केवल 7 सेकेंड का समय लगता है यह सीखने में कि एक सर्जन कैसे काम करता है। और इसे वे इंसानों से कहीं बेहतर ढंग से कर सकते हैं। 

रसल ने एआई की पावर को इस बात से आंकने की कोशिश की कि यह सिर्फ मिड लेवल की जॉब्स के लिए खतरा नहीं है, यह आने वाले समय में कंपनियों के सीईओ की जगह भी ले लेगा। रसल के मुताबिक 80% नौकरियां आने वाले समय में खतरे में होंगीं। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी ने CEO की जॉब को भी AI से खतरा बताया है। इससे पहले गूगल के सीईओ भी ऐसा ही बयान दे चुके हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि एक सीईओ जो काम करता है वह AI के लिए सबसे आसान कामों में से एक है। इन एक्सपर्ट्स के ये बयान सही मायनों में नौकरीपेशा लोगों के लिए काफी चिंता में डालने वाले हैं। 

अरबपति एलन मस्क भी उन लोगों की लिस्ट में शामिल हैं जो मानते हैं कि आने वाले समय में AI हमारे जीवन में इस कदर शामिल हो चुका होगा कि काम करना लोगों के लिए एक विकल्प बन जाएगा। ऑटोमेशन बहुत तेजी से हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल होती जा रही है जिसका परिणाम यही होगा कि बहुत सी जगहों पर मेन्युअल तरीके से काम करने की जरूरत खत्म होती जाएगी और रोजगार कम होते चले जाएंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.