AI वाला फोन खरीद लिया? अब ये 10 फीचर्स जरूर आजमाना, कई काम चुटकियों में होंगे

स्मार्टफोन में AI के नाम पर कई फीचर्स मिल रहे हैं, लेकिन हर फीचर रोजमर्रा में काम का नहीं होता। जानिए 10 ऐसे AI फीचर्स जो सच में समय और मेहनत बचा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 सितंबर 2026 06:08 IST
ख़ास बातें
  • Circle to Search से स्क्रीन पर दिख रही चीज तुरंत खोजें
  • AI फोटो एडिटिंग से अनचाही चीजें आसानी से हटाएं
  • ट्रांसक्रिप्शन और सारांश से समय और मेहनत दोनों बचाएं

स्मार्टफोन में मिलने वाले AI फीचर्स रोजमर्रा के कई काम आसान बना सकते हैं

आजकल नया फोन खरीदते समय कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर के साथ AI फीचर्स पर भी काफी जोर दिया जाता है। कंपनियां फोन में ऐसे कई AI टूल दे रही हैं, जो फोटो एडिट करने से लेकर कॉल संभालने, आवाज को टेक्स्ट में बदलने और स्क्रीन पर दिख रही किसी चीज की जानकारी निकालने तक का काम कर सकते हैं। लेकिन सवाल यह है कि इनमें से कितने फीचर्स वास्तव में रोजमर्रा की जिंदगी में काम आते हैं? हर AI फीचर जरूरी नहीं कि आपके लिए उपयोगी हो। कुछ फीचर हफ्ते में एक-दो बार काम आ सकते हैं, जबकि कुछ ऐसे हैं जिन्हें इस्तेमाल करने के बाद बार-बार इनकी जरूरत महसूस होती है। आइए जानते हैं फोन के 10 ऐसे AI फीचर्स, जो वाकई आपके काम आ सकते हैं।

1. Circle to Search

फोन की स्क्रीन पर कोई फोटो, प्रोडक्ट, जूता, कपड़ा या दूसरी चीज दिखाई दे रही है और आप उसके बारे में जानना चाहते हैं, तो Circle to Search काफी काम आता है। इसमें स्क्रीन पर दिखाई दे रही चीज को घेरकर सीधे उसकी जानकारी खोजी जा सकती है, बिना मौजूदा ऐप को बंद किए। Google ने इसे समय के साथ और बेहतर किया है और अब एक ही तस्वीर में कई चीजों को चुनकर खोजने की सुविधा भी दी जा रही है।

Advertisement

किसके लिए काम का: ऑनलाइन खरीदारी, पढ़ाई, किसी चीज की पहचान और तुरंत जानकारी हासिल करने वालों के लिए।

2. AI से फोटो में अनचाही चीज हटाना

फोटो अच्छी आई, लेकिन पीछे कोई अनजान व्यक्ति आ गया या कोई ऐसी चीज दिखाई दे रही है जो फोटो का लुक खराब कर रही है। ऐसे में AI से उस चीज को हटाया जा सकता है। फोन तस्वीर के खाली हिस्से को खुद भरने की कोशिश करता है, जिससे अलग से फोटो एडिटिंग ऐप की जरूरत कम हो जाती है।

Advertisement

किसके लिए काम का: लगभग हर उस व्यक्ति के लिए जो फोन से फोटो खींचता है।

3. फोटो में चीजों को बदलना

कुछ फोन सिर्फ चीज हटाने तक सीमित नहीं हैं। AI की मदद से तस्वीर में मौजूद किसी ऑब्जेक्ट को दूसरी जगह ले जाना, उसका आकार बदलना या तस्वीर के कुछ हिस्से को दोबारा तैयार करना भी संभव है। हालांकि ऐसे फीचर में हर बार नतीजा बिल्कुल सही मिले, यह जरूरी नहीं है। कई बार तस्वीर में अजीब बदलाव भी दिखाई दे सकते हैं।

Advertisement

किसके लिए काम का: सोशल मीडिया पर फोटो डालने वालों और जल्दी फोटो सुधारने वालों के लिए।

4. आवाज को टेक्स्ट में बदलना

मीटिंग, इंटरव्यू, क्लास या किसी जरूरी बातचीत को रिकॉर्ड करने के बाद उसका पूरा ऑडियो सुनना काफी समय ले सकता है। AI आधारित ट्रांसक्रिप्शन फीचर आवाज को टेक्स्ट में बदल सकता है। कुछ फोन इसमें बातचीत का छोटा सार भी तैयार कर देते हैं। मौजूदा AI फोन में वॉइस ट्रांसक्रिप्शन को सबसे व्यावहारिक फीचर्स में गिना जा रहा है।

Advertisement

किसके लिए काम का: स्टूडेंट, पत्रकार, ऑफिस में काम करने वाले और इंटरव्यू लेने वालों के लिए।

5. AI से नोट्स का सारांश

कई बार नोट्स या किसी डॉक्यूमेंट में इतनी ज्यादा जानकारी होती है कि पूरी चीज पढ़ने में समय लग जाता है। AI ऐसे लंबे टेक्स्ट का छोटा सारांश तैयार कर सकता है और जरूरी बातों को अलग करके दिखा सकता है। इसका फायदा खासकर तब होता है जब आपको किसी लंबे नोट या मीटिंग की मुख्य बातें जल्दी समझनी हों।

Advertisement

किसके लिए काम का: स्टूडेंट और ऑफिस यूजर्स के लिए काफी उपयोगी।

6. लाइव ट्रांसलेशन

दूसरी भाषा बोलने वाले व्यक्ति से फोन पर बात करते समय भाषा की समस्या हो सकती है। कुछ स्मार्टफोन बातचीत का रियल टाइम में दूसरी भाषा में अनुवाद करने की सुविधा देते हैं। यह फीचर हर यूजर को रोज इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा, लेकिन यात्रा या अलग भाषा बोलने वाले लोगों से बातचीत के दौरान काफी काम आ सकता है। AI फोन की मौजूदा सुविधाओं में लाइव ट्रांसलेशन को भी प्रमुख उपयोगी फीचर्स में शामिल किया जा रहा है।

किसके लिए काम का: ट्रैवल करने वालों और अलग-अलग भाषाओं में बातचीत करने वालों के लिए।

7. AI Writing Assist

मैसेज या ईमेल लिखते समय शब्द समझ नहीं आ रहे या लिखे हुए टेक्स्ट को थोड़ा बेहतर बनाना है, तो AI Writing Assist मदद कर सकता है। यह टेक्स्ट को छोटा करने, भाषा सुधारने या उसे अलग अंदाज में लिखने जैसे काम कर सकता है। हालांकि छोटे-छोटे सामान्य मैसेज के लिए इसकी जरूरत हर बार नहीं होती, लेकिन लंबा ईमेल या ऑफिस का जवाब तैयार करते समय यह समय बचा सकता है।

किसके लिए काम का: ऑफिस में ईमेल और मैसेज ज्यादा लिखने वालों के लिए।

8. अनजान कॉल की स्क्रीनिंग

हर अनजान नंबर की कॉल उठाना जरूरी नहीं होता। कुछ फोन AI की मदद से कॉल करने वाले से जानकारी लेने और आपको यह समझाने में मदद कर सकते हैं कि कॉल किस वजह से आई है। इससे जरूरी कॉल और बेवजह की कॉल के बीच फर्क करना आसान हो सकता है।

किसके लिए काम का: जिन्हें रोज बहुत सारी अनजान या स्पैम कॉल आती हैं।

9. AI से स्क्रीन और कैमरे की चीजों को समझना

AI अब सिर्फ लिखे हुए सवालों का जवाब देने तक सीमित नहीं है। कुछ फोन और AI सेवाएं कैमरे से दिखाई दे रही चीज या स्क्रीन पर मौजूद जानकारी को समझकर उसके बारे में जवाब दे सकती हैं। Google ने भारत में AI Mode में फोटो, आवाज और विजुअल जानकारी के आधार पर सवाल पूछने की सुविधा भी पेश की है। मान लीजिए आपको किसी पौधे की पहचान करनी है या किसी चीज को इस्तेमाल करने का तरीका समझना है, तो उसकी फोटो दिखाकर सवाल पूछा जा सकता है।

किसके लिए काम का: जानकारी खोजने और किसी चीज को तुरंत समझने वालों के लिए।

10. AI असिस्टेंट से फोन पर काम करवाना

AI असिस्टेंट का इस्तेमाल सिर्फ सवाल पूछने के लिए नहीं रह गया है। नए फोन में AI को अलग-अलग ऐप्स और कामों के साथ जोड़ने की कोशिश की जा रही है। कुछ नए फीचर्स में AI को कई चरणों वाले काम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है, जैसे किसी सर्विस की बुकिंग या पिछली ऑर्डर जानकारी के आधार पर दोबारा ऑर्डर करने जैसे काम। हालांकि ऐसी सुविधाएं अभी हर फोन और हर ऐप में उपलब्ध नहीं हैं।

किसके लिए काम का: जो लोग फोन पर बार-बार होने वाले छोटे काम जल्दी करवाना चाहते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  4. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  5. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  6. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  7. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  8. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.