बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम

Sarvam AI ने Sarvam Edge नाम का नया ऑन डिवाइस AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन और लैपटॉप पर बिना इंटरनेट के स्पीच रिकग्निशन, टेक्स्ट टू स्पीच और ट्रांसलेशन जैसी सुविधाएं देता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 फरवरी 2026 15:47 IST
ख़ास बातें
  • Sarvam Edge पूरी तरह ऑन डिवाइस AI प्लेटफॉर्म
  • 10 भारतीय भाषाओं में ऑफलाइन स्पीच रिकग्निशन
  • बिना इंटरनेट ट्रांसलेशन और टेक्स्ट टू स्पीच सपोर्ट

अब क्लाउड नहीं, ऑफलाइन चलेगा Savam AI का Sarvam Edge मॉडल

Photo Credit: Sarvam AI

भारत की AI कंपनी Sarvam AI ने Sarvam Edge नाम से नया ऑन डिवाइस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम स्मार्टफोन और लैपटॉप पर सीधे रन करता है और इसे क्लाउड सर्वर या इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होती। Sarvam AI का कहना है कि इसका मकसद AI को तेज, ज्यादा प्राइवेट और रोजमर्रा के डिवाइस पर आसानी से इस्तेमाल करने लायक बनाना है।

कंपनी के अनुसार Sarvam Edge इस सोच पर आधारित है कि आज के मॉडर्न डिवाइस में इतना कंप्यूटिंग पावर मौजूद है कि वे एडवांस मॉडल्स को लोकली हैंडल कर सकें। इनफेरेंस को डिवाइस पर शिफ्ट करने से नेटवर्क डिले खत्म होता है, कमजोर कनेक्टिविटी की समस्या नहीं आती और यूजर डेटा पूरी तरह ऑफलाइन रहता है। इससे डेटा प्राइवेसी मजबूत करने का दावा किया गया है।

Sarvam AI में मल्टीलिंगुअल स्पीच रिकग्निशन, स्पीच सिंथेसिस और ट्रांसलेशन मॉडल शामिल हैं, जिन्हें खास तौर पर एज डिप्लॉयमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। प्लेटफॉर्म का कहना है कि एक सिंगल स्पीच रिकग्निशन मॉडल 10 प्रमुख भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और ऑटोमैटिक लैंग्वेज डिटेक्शन फीचर के साथ आता है, जिससे यूजर को भाषा चुनने की जरूरत नहीं पड़ती।

टेक्स्ट टू स्पीच सिस्टम भी इन्हीं भाषाओं में काम करता है और एक कॉम्पैक्ट यूनिफाइड मॉडल पर आधारित है। वहीं ट्रांसलेशन सिस्टम 11 भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिनमें अंग्रेजी भी शामिल है, और 110 लैंग्वेज पेयर्स में टू डायरेक्शनल ट्रांसलेशन संभव बताया गया है। कंपनी का कहना है कि ये सभी फीचर्स बिना क्लाउड कनेक्टिविटी के काम करते हैं।

Sarvam AI के अनुसार लोकल प्रोसेसिंग से प्रति क्वेरी लागत खत्म हो जाती है और कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में भी परफॉर्मेंस स्थिर रहती है। कंपनी का दावा है कि रियल टाइम ट्रांसक्रिप्शन लाइव ऑडियो से भी तेज प्रोसेस कर सकता है, जबकि ट्रांसलेशन लगभग तुरंत रिजल्ट देता है, जिससे इंटरैक्टिव एप्लिकेशन में उपयोग संभव है।

Advertisement

कंपनी ने यह भी कहा कि Sarvam Edge मॉडल्स को मौजूदा मोबाइल प्रोसेसर और लैपटॉप हार्डवेयर के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है, जिससे बिना विशेष हार्डवेयर या ज्यादा स्टोरेज के फुल ऑफलाइन AI फंक्शनलिटी मिल सके। Sarvam AI का मानना है कि यह प्लेटफॉर्म वॉइस ड्रिवन ऐप्स, रियल टाइम ट्रांसलेशन टूल्स, असिस्टिव टेक्नोलॉजी और एजुकेशन, फाइनेंस व प्रोडक्टिविटी जैसे सेक्टर्स में नए उपयोग के रास्ते खोल सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.