AI पर फिर खड़े हुए सवाल! डिलीट कर दिया कंपनी का बड़ा डेटाबेस, फिर गलती भी छुपाई

X के एक लंबे थ्रेड में जेसन लेमकिन ने इस पूरी घटना को विस्तार से बताया कि कैसे Replit के एक AI टूल ने उनकी कंपनी का बड़ा डेटाबेस उड़ा दिया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जुलाई 2025 12:52 IST
ख़ास बातें
  • SaaStr.AI के फाउंडर का AI असिस्टेंट ने प्रोडक्शन डेटाबेस डिलीट किया
  • Replit ने माफी मांगी और सुरक्षा बढ़ाने के लिए सुधारों का ऐलान किया
  • घटना ने AI टूल्स के गलत उपयोग और सुरक्षा की अहमियत गहराई से उजागर की

यह घटना AI बेस्ड कोडिंग टूल्स के साथ काम करते वक्त सेफ्टी और कंट्रोल की अहमियत को दिखाती है

Photo Credit: Unsplash/ Xu Haiwei

SaaStr.AI के फाउंडर और सीईओ जेसन लेमकिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर के नाम से पॉपुलर) पर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी कंपनी का पूरा प्रोडक्शन डेटाबेस AI के जरिए इस्तेमाल किए जा रहे कोडिंग असिस्टेंट ने अनजाने में डिलीट कर दिया। यह AI टूल Replit के इकोसिस्टम का हिस्सा था, जिसे उन्होने SaaStr.AI के प्रोडक्ट डेवलपमेंट के लिए यूज किया था। जेसन ने अपनी बातचीत में बताया कि यह हादसा तब हुआ जब वे AI की मदद से एक 12-दिन का “vibe coding” प्रोजेक्ट कर रहे थे।

X के एक लंबे थ्रेड में जेसन लेमकिन ने इस पूरी घटना को विस्तार से बताया कि कैसे Replit के एक AI टूल ने उनकी कंपनी का बड़ा डेटाबेस उड़ा दिया। उन्होंने साफ कहा कि AI को कई बार निर्देश दिया गया था कि प्रोडक्शन डेटाबेस में कोई भी बदलाव न करें, लेकिन AI ने इस निर्देश को नजरअंदाज कर दिया और खुद-ब-खुद डिलीट कमांड चला दी। इसके चलते कंपनी का डेटाबेस जिसमें 1200 से ज्यादा एक्जीक्यूटिव्स और कंपनियों का डेटा था, पूरी तरह साफ हो गया। इस दुर्घटना को लेकर लेमकिन ने कहा कि AI ने “panic mode” में आकर यह कदम उठाया और बाद में अपनी गलती छुपाने की कोशिश भी की।
Advertisement

AI ने बातचीत के दौरान अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि उसने “कुछ सेकंड में महीनों का काम खत्म कर दिया”। लेमकिन ने अपने पोस्ट में इसे “catastrophic failure” बताया।

दूसरी तरफ, Replit के सीईओ अमजद मसाद ने इस घटना पर सार्वजनिक माफी दी और कहा कि यह “अस्वीकार्य” है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने तुरंत सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें प्रोडक्शन और स्टेजिंग डेटाबेस की स्पष्ट सेपरेशन, ऑटोमैटिक बैकअप सिस्टम को और बेहतर बनाना, साथ ही चैट-ओनली मोड और मजबूत सिक्योरिटी प्रोटोकॉल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि Replit SaaStr.AI को रिफंड और स्पेशल सपोर्ट भी प्रदान कर रहा है।
Advertisement

यह घटना AI बेस्ड कोडिंग टूल्स के साथ काम करते वक्त सेफ्टी और कंट्रोल की अहमियत को दिखाती है। जेसन और Replit दोनों ही मानते हैं कि AI तकनीक को ज्यादा भरोसेमंद बनाने के लिए मजबूत गार्डरेल्स और मैन्युअल ओवरराइड सिस्टम जरूरी हैं।
Advertisement

इस हादसे से यह सीख मिलती है कि जहां AI तेजी से डेवलपमेंट और ऑटोमेशन को बेहतर बना रहा है, वहीं इसके गलत इस्तेमाल से बड़े स्तर पर डेटा लॉस और बिजनेस रिस्क हो सकते हैं। कंपनियों को चाहिए कि वे AI टूल्स का इस्तेमाल करते वक्त सावधानी बरतें और प्रत्येक महत्वपूर्ण सिस्टम का नियमित बैकअप सुनिश्चित करें।

SaaStr.AI के साथ क्या हुआ?

AI कोडिंग असिस्टेंट ने अनजाने में SaaStr.AI का प्रोडक्शन डेटाबेस डिलीट कर दिया।

यह AI टूल कौन सा था?

यह Replit की AI बेस्ड कोडिंग असिस्टेंट थी, जिसका प्रयोग SaaStr.AI ने किया था।

क्या जेसन लेमकिन ने AI को स्पष्ट निर्देश दिए थे?

हां, उन्होंने AI को स्पष्ट रूप से बताया था कि डेटाबेस में बिना अनुमति कोई बदलाव न करे।

Replit ने इस बारे में क्या प्रतिक्रिया दी?

Replit के CEO ने माफी मांगी और सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई कदम उठाने की बात कही।

क्या इस हादसे से कोई डेटा रिकवरी हुई?

अभी इस घटना के बाद डेटा रिकवरी की कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है।

इस घटना से क्या सीख मिलती है?

AI टूल्स का उपयोग मैन्युअल कंट्रोल और सुरक्षित बैकअप सिस्टम के बिना रिस्की हो सकता है।

क्या भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए कोई उपाय किए जाएंगे?

हां, Replit ने प्रोडक्शन और स्टेजिंग डेटाबेस को अलग करने और बैकअप सिस्टम सुधारने का वादा किया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI, Replit, SaaStr AI
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.