AI Summit 2025: AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! पीएम मोदी ने AI समिट में कहीं ये बड़ी बातें

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महाकुंभ में पीएम मोदी ने लोगों के मन में AI से जुड़ी कई शंकाओं के बारे में बात की।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 फरवरी 2025 08:28 IST
ख़ास बातें
  • पीएम मोदी ने लोगों के मन में AI से जुड़ी कई शंकाओं के बारे में बात की।
  • भारत में AI और उसकी संभावनाओं के बारे में भी बात की।
  • उन्होंने नई टेक्‍नोलॉजी को लेकर जारी आशंकाओं को दूर करने कोशिश की।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे AI समिट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया।

AI Summit 2025: फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे AI समिट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया। पीएम मोदी इस वक्त फ्रांस के दौरे पर हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस महाकुंभ में पीएम मोदी ने लोगों के मन में AI से जुड़ी कई शंकाओं के बारे में बात की और उनका समाधान भी बताया। उन्होंने AI से होने वाले फायदों और नुकसानों को विस्तार से समझाया। इसके साथ ही भारत में AI और उसकी संभावनाओं के बारे में भी बात की। आइए जानते हैं समिट में उनके भाषण में मुख्य बातें कौन सी रहीं। 

फ्रांस में एआई ग्लोबल समिट में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने AI के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने नई टेक्‍नोलॉजी को लेकर जारी आशंकाओं को दूर करने कोशिश की। एक तरफ पीएम मोदी ने नई तकनीकी का पक्ष लिया तो दूसरी तरफ यह शंका भी दूरी की कि AI से नौकरियां जाने का खतरा नहीं है! पीएम ने कहा कि दुनिया में अटकलें लगाई जा रही हैं कि AI से लाखों करोड़ों नौकरियां चली जाएंगी, लेकिन इतिहास गवाह है कि नई तकनीकी के आने से रोजगार और नौकरी के नए अवसर भी बनते हैं। तकनीकी बदलने से काम करने का तरीका भले ही बदलता है, लेकिन इससे नई नौकिरियां भी पैदा होती हैं।  

AI समिट में उन्होंने एआई के क्षेत्र में भारत की स्थिति और उसकी भूमिका की भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा एआई टैलेंटपूल है। देश AI में अपने अनुभव और क्षमताओं को साझा करने के लिए तैयार है, ताकि AI का भविष्‍य सबके लिए फायदेमंद साबित हो। आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस एक्शन समिट 2025 में उन्होंने आगे कहा कि AI से स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सुधार होने की अपार संभावनाएं हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में लाखों लोगों के जीवन को बदलने और बेहतर बनाने की क्षमता है। प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया से AI के लिए संसाधनों और प्रतिभा को एक साथ लाने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि AI हमारे समाज को नया आकार दे रहा है। ऐसे में शासन, साझा मूल्‍यों और खतरों से निपटते हुए आपसी विश्‍वास को बढ़ावा देने की जरूरत है। सभी देशों को मिलकर प्रौद्योगिकी का लोकतंत्रीकरण करना चाहिए और लोगों पर केंद्रित एप्लीकेशन बनाने चाहिए। सभी को साइबर सुरक्षा, गलत सूचना और डीपफेक (Deepfake) की चिंताओं से दूर रहना चाहिए। इसके लिए वैश्विक तौर पर सामूहिक प्रयास करना ही समय की दरकार है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.