OnePlus फोन में जल्द आ सकता है नया AI फीचर, वॉयस रिकॉर्डिंग को शब्दों में बदल देगा!

रिकॉर्डिंग का फाइल साइज 500MB से छोटा होना चाहिए और फीचर के काम करने के लिए रिकॉर्डिंग की लंबाई पांच घंटे से कम होनी चाहिए। कोड के स्ट्रिंग्स इस बात की ओर भी इशारा करते हैं कि यूजर्स द्वारा एक साथ कितने समरी जनरेट की जाएंगी, इसकी एक लिमिट होगी।

विज्ञापन
Written by Akash Dutta, Edited by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जुलाई 2024 19:38 IST
ख़ास बातें
  • Oxygen OS 14.1 पर अंडर-डेवलपमेंट फीचर देखा गया है
  • OnePlus एक साउंड रिकॉर्डर पर काम कर रहा है जो AI समराइजर फीचर यूज करता है
  • ये वॉयस रिकॉर्डिंग से टेक्स्ट समरी जनरेट करने की सुविधा देगा

नया रिकॉर्डर AI समराइजर फीचर का उपयोग करता है जिसे इस साल की शुरुआत में पेश किया था

Photo Credit: OnePlus

OnePlus कथित तौर पर एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को वॉयस रिकॉर्डिंग से टेक्स्ट समरी जनरेट करने की सुविधा देगा। यह फीचर Android के लिए कंपनी की कस्टम स्किन Oxygen OS के लेटेस्ट वर्जन में देखा गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि यह कई ऑडियो फॉर्मेट को सपोर्ट करता है। यह फीचर फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा है और जिन लोगों ने बीटा प्रोग्राम में भाग लिया है वे इसे टेस्ट नहीं कर पाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि उन कोड की एक स्ट्रिंग में मौजूद उस देशों की लिस्ट में भारत भी शामिल बताया गया है, जहां यह फीचर लॉन्च हो सकता है।

Android Authority ने Oxygen OS 14.1 पर अंडर-डेवलपमेंट फीचर देखा। यह फीचर वर्तमान में इनेबल्ड नहीं है और पब्लिकेशन को यह सॉफ्टवेयर के टियरडाउन के दौरान दिखाई दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि OnePlus एक साउंड रिकॉर्डर पर काम कर रहा है जो AI समराइजर फीचर का उपयोग करता है जिसे कंपनी ने इस साल की शुरुआत में पेश किया था और OnePlus 12 और OnePlus Open पर देखा गया था।
Advertisement

कोड के स्ट्रिंग कथित फीचर के बारे में कुछ डिटेल्स भी देते हैं। उदाहरण के लिए, AI वॉयस रिकॉर्डिंग समराइजर फीचर "कन्वर्ट_एरर_फॉर्मेट" स्ट्रिंग के अनुसार MP3, AMR, AWC, AAC और WAV सहित कई ऑडियो फाइल फॉर्मेट को सपोर्ट करेगा। 

पब्लिकेशन द्वारा खोजे गए स्ट्रिंग्स के अनुसार, रिकॉर्डिंग का फाइल साइज 500MB से छोटा होना चाहिए और फीचर के काम करने के लिए रिकॉर्डिंग की लंबाई पांच घंटे से कम होनी चाहिए। कोड के स्ट्रिंग्स इस बात की ओर भी इशारा करते हैं कि यूजर्स द्वारा एक साथ कितने समरी जनरेट की जाएंगी, इसकी एक लिमिट होगी। वहीं, इसकी एक डेली लिमिट भी होगी। इन मानदंडों का मतलब यह हो सकता है कि इन फीचर्स के लिए सर्वर-लेवल लिमिट होगी। इसके भी काफी चांस है कि लिमिट का खेल पेड मेंबरशिप लेवल के ऊपर निर्भर करे।
Advertisement

पब्लिकेशन ने Android 15 Developer Preview 2 पर फीचर की डिटेल्स देने वाले कोड स्ट्रिंग्स की भी खोज की। इन स्ट्रिंग्स ने उन स्थानों के बारे में बताया जहां यह पहले लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, इसमें तीन भाषाओं के बारे में उल्लेख किया गया है - चीनी, हिंदी और अंग्रेजी - जो बताती है कि AI वॉयस रिकॉर्डिंग समराइजर फीचर सबसे पहले चीन, भारत और अमेरिका में आ सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.