Meta लाई नया AI एजेंट Muse, एक डिजिटल साथी जो आपके लिए करेगा Email, ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!

इससे पहले भी कंपनियां AI एजेंट्स लाती रही हैं, लेकिन ऐसे एजेंट्स सिर्फ अबतक डेवलपर्स और प्रोग्रामर्स तक ही सीमित थे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 सितंबर 2026 11:05 IST
ख़ास बातें
  • यह एक इंटेलिजेंट मॉडल है जो आपकी तरफ से सॉफ्टवेयर ऐप भी चला सकता है।
  • इसे एक पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम में लाया जा सकता है।
  • ऐसे एजेंट्स सिर्फ अबतक डेवलपर्स और प्रोग्रामर्स तक ही सीमित थे।

Meta की ओर से नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट म्यूज (Muse) लॉन्च किया गया है।

Photo Credit: Forbes

Meta ने मार्केट में अपना नया AI एजेंट Muse लॉन्च कर दिया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह कोई साधारण AI चैटबॉट नहीं है जो केवल आपके सवालों के जवाब दे सकता है, बल्कि यह एक इंटेलिजेंट मॉडल है जो आपकी तरफ से सॉफ्टवेयर ऐप इस्तेमाल कर सकता है, आपके लिए कई तरह के काम भी कर सकता है। यह एक पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम कर सकता है। Meta का यह बड़ा कदम है क्योंकि Muse लॉन्च करके उसने एडवांस्ड AI की पहुंच अब आम लोगों तक बढ़ा दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 

Meta की ओर से नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट म्यूज (Muse) लॉन्च किया गया है। यह एक ऐसा एजेंट है जो यूजर की ओर से सॉफ्टवेयर ऐप्स और वेबसाइट्स का इस्तेमाल करके एक पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम में लाया जा सकता है। पहली बार किसी बड़ी टेक कंपनी ने आम यूजर्स के लिए कोई एजेंट पेश (via) किया है। मेटा CEO मार्क जकरबर्ग ने म्यूज को मेटा की अगली बड़ी कामयाबी बताया है। जकरबर्ग के अनुसार, यह आपके लक्ष्यों को पाने में मदद कर सकता है। आपकी जिंदगी, सेहत, रिश्तों और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपके लिए 24x7 काम कर सकता है। हालांकि X पर AI एजेंट द्वारा प्राइवेसी को खतरा भी कई यूजर्स ने बता दिया, जिसका जवाब भी मार्क जकरबर्ग ने दिया है।

Advertisement

Introducing Muse, the personal agent that understands your goals and works 24/7 to get things done for you.

— Mark Zuckerberg (@finkd) September 8, 2026

You're in control. You choose which apps and services Muse has access to and you can disconnect them at any time. For sensitive actions like purchases or sending emails, Muse checks with you first.

Passwords live in the Secure Credential Storage so Muse can't read this…

— Mark Zuckerberg (@finkd) September 8, 2026

इससे पहले भी कंपनियां AI एजेंट्स लाती रही हैं, लेकिन ऐसे एजेंट्स सिर्फ अबतक डेवलपर्स और प्रोग्रामर्स तक ही सीमित थे। Meta का म्यूज पहला एडवांस्ड एआई होगा जो आम लोगों के लिया उतारा गया है। Meta के अनुसार, म्यूज AI एजेंट से से चैटबॉट की तरह बात की जा सकती है। लेकिन इससे कहीं ज्यादा एडवांस्ड टास्क करवाए जा सकते हैं। मसलन इसे ईमेल भेजने, ट्रैवल बुकिंग करने, ऑनलाइन शॉपिंग करने या WhatsApp के जरिए भी कई कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Advertisement

Forbes के अनुसार, Muse का एक और खास फीचर यह बताया गया है कि यह अपने यूजर के बारे में और अधिक जानने के लिए दूसरे Meta ऐप्स जैसे Instagram और Facebook से भी कनेक्ट कर सकता है। इसे Spotify, Ticketmaster, Shopify, Gmail और OpenTable जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स से भी जोड़ा जा सकता है। 

Muse को ओपन-सोर्स AI एजेंट OpenClaw की तर्ज पर बनाया गया है। हेल्थ, शॉपिंग, ईमेल, कैलेंडर, पेमेंट और स्मार्ट होम जैसे अलग-अलग सेक्शन में यह यूजर के ऐप्स को एक्सेस कर सकता है। Meta के अनुसार, यूजर चुन सकते हैं कि Muse किन ऐप्स से कनेक्ट हो सकता है। यूजर कभी भी इसका एक्सेस आसानी से हटा सकते हैं। हर AI एजेंट अपनी वर्चुअल मशीन पर चलता है, जो पर्सनल कंप्यूटर का क्लाउड-बेस्ड वर्जन है। इससे यह बैकग्राउंड में भी रिक्वेस्ट पर काम करता रहता है, भले ही इसे एक्टिव रूप से इस्तेमाल न किया जा रहा हो। यह एजेंट Meta के AI मॉडल, Muse Spark से चलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  2. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  3. Meta लाई नया AI एजेंट Muse, एक डिजिटल साथी जो आपके लिए करेगा Email, ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  4. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  5. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  6. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  7. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  8. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  9. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  10. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.