इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर

Florida के एंटरप्रेन्योर Aaron Sneed अपनी कंपनी 15 AI एजेंट्स की मदद से चला रहे हैं। HR, लीगल और सप्लाई चेन जैसे काम AI संभाल रहा है। उनके मुताबिक GPT से हर हफ्ते करीब 20 घंटे की बचत होती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 फरवरी 2026 10:46 IST
ख़ास बातें
  • 15 AI एजेंट्स से चल रही पूरी कंपनी
  • GPT से हर हफ्ते 20 घंटे बचत का दावा
  • अंतिम फैसलों में अब भी इंसानी जजमेंट जरूरी

GPT से हर हफ्ते 20 घंटे बचत का दावा

Photo Credit: Unsplash

AI को लेकर जॉब सिक्योरिटी पर बहस तेज होती जा रही है और इसी बीच एक अमेरिकी एंटरप्रेन्योर का दावा चर्चा में है कि वह अपनी पूरी कंपनी AI एजेंट्स के सहारे चला रहा है। Florida बेस्ड डिफेंस टेक फाउंडर Aaron Sneed ने बताया कि उन्होंने HR, लीगल, सप्लाई चेन, क्वालिटी कंट्रोल और डेटा मैनेजमेंट जैसे रोल AI को सौंप दिए हैं। उनके मुताबिक GPT आधारित सिस्टम्स से न सिर्फ लागत कम होती है बल्कि हर हफ्ते करीब 20 घंटे तक का काम बच जाता है।

Business Insider को दिए इंटरव्यू में Sneed ने बताया कि उन्होंने करीब 15 AI एजेंट्स का एक ग्रुप बनाया है, जिसे वह “The Council” कहते हैं। इस काउंसिल के केंद्र में एक “chief of staff” एजेंट है, जो टास्क को प्राथमिकता देता है और सुनिश्चित करता है कि कंप्लायंस, सिक्योरिटी और लीगल जैसे जरूरी काम पहले पूरे हों। Sneed के अनुसार, एक सोलो फाउंडर के तौर पर AI उनके लिए सिर्फ सुविधा नहीं बल्कि ऑपरेशनल जरूरत बन गया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि उनके AI एजेंट्स को इस तरह ट्रेन किया गया है कि वे हर बात पर सहमति न दें, बल्कि सवाल उठाएं और संभावित गलतियों की ओर इशारा करें। “मैं चाहता हूं कि वे मेरी थ्योरी को टेस्ट करें और ब्लाइंड स्पॉट दिखाएं,” Sneed ने बताया। उनके मुताबिक ये एजेंट्स वर्चुअल राउंडटेबल मीटिंग में डॉक्युमेंट्स और प्रपोजल्स की ग्रुप रिव्यू करते हैं, जिससे एरर और नॉलेज गैप कम होते हैं। हर एजेंट को ट्रेन करने में करीब दो हफ्ते लगते हैं।

हालांकि Sneed ने यह भी माना कि AI पूरी तरह इंसानी जजमेंट की जगह नहीं ले सकता। उदाहरण के तौर पर उनका लीगल एजेंट ड्राफ्टिंग और डेटा प्रोसेसिंग कर सकता है, लेकिन अंतिम फैसले के लिए अभी भी मानव वकील की जरूरत पड़ती है।

आगे के भविष्य को लेकर Sneed एक हाइब्रिड मॉडल की कल्पना करते हैं, जहां कर्मचारी AI “chief of staff” के साथ मिलकर काम करेंगे। इस मॉडल में दोहराए जाने वाले काम AI संभालेगा, जबकि इंसान स्ट्रैटेजी और जटिल फैसलों पर ध्यान देंगे। फिलहाल उन्होंने यह नहीं बताया कि कंपनी में मानव कर्मचारियों को कब जोड़ा जाएगा, लेकिन यह उदाहरण दिखाता है कि AI आधारित ऑटोमेशन कई पारंपरिक भूमिकाओं को प्रभावित कर सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.