IOAI 2025: AI ओलंपियाड में इंडिया की धूम! पहली बार लिया हिस्सा और पछाड़ दिया अमेरिका-चीन को

भारत ने इंटरनेशनल ओलंपियाड इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (IOAI) 2025 में डेब्यू करते ही धमाका कर दिया। तीसरे स्थान पर रहते हुए भारत ने अमेरिका और चीन को पछाड़ दिया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 अगस्त 2025 12:07 IST
ख़ास बातें
  • पहली बार IOAI 2025 में हिस्सा लेने पर भारत ने तीसरा स्थान पाया
  • भारतीय टीम ने 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीते
  • रूस पहले और पोलैंड दूसरे स्थान पर रहे

IOAI 2025 में इंडिया ने 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए

Photo Credit: IOAI

AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर पूरी दुनिया में जबरदस्त रेस चल रही है। इसी बीच इंटरनेशनल ओलंपियाड इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (IOAI) से भारत के लिए एक शानदार खबर आई है। पहली बार इस ओलंपियाड में हिस्सा लेने के बावजूद भारत ने सीधा तीसरा स्थान झटक लिया। सबसे खास बात? इस रैंकिंग में भारत ने अमेरिका और चीन जैसे बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। यह IOAI का दूसरा एडिशन है, इससे पहले 2024 में पहला ओलंपियाड हुआ था, जो बुल्गारिया के बुर्गास शहर में आयोजित किया गया था।

2025 के IOAI में भारत ने मेडल्स टैली में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस साल कुल 63 देशों की टीमें उतरी थीं और भारतीय टीम ने पहली बार हिस्सा लिया था। इंडिया ने तीसरा स्थान हासिल किया है, जिसमें 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जोड़े गए। 

AI ओलंपियाड IOAI की ओर से AI की दुनिया में हाई-स्कूल स्टूडेंट्स को ग्लोबल प्लेटफॉर्म देने की शुरुआत है। दुनिया भर से चुनी हुई टीम्स इस नए फॉर्मेट में हिस्सा लेती हैं, जिसमें AI के स्किल्स जैसे मशीन लर्निंग, NLP और कॉम्प्यूटर विजन को परखा जाता है। इसमें मुश्किल से मुश्किल AI और कंप्यूटर साइंस से जुड़े सवाल, एल्गोरिद्म और प्रोजेक्ट्स को टेस्ट किया जाता है। यानी यहां दिमाग की असली परीक्षा होती है।

दूसरे एडिशन में टॉप स्थान Russia ने हालिस किया, जिसने 6 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज हासिल किया। वहीं, दुसरे पायदान पर Poland रहा, जिसकी टीम ने 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज हासिल किया। वहीं, कजाकिस्ततान और वियतनाम क्रमश: चौथे और पांचवे स्थान पर रहे। बता दें कि  चीन के खाते में शून्य गोल्ड, चार सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज लगे, जबकि अमेरिका के पाले में शून्य गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज रहे। ये दोनों देश अंक तालिका में क्रमश: 10वें और 11वें स्थान पर रहे।

9-15 अगस्त, 2024 को बर्गास, बुल्गारिया में आयोजित किए गए पहले एडिशन में 6 महाद्वीपों के 32 देशों की 41 टीमें शामिल थीं। इसमें भारत शामिल नहीं था। इस एडिशन में पहले स्थान पर लेटोवो, दूसरे में पोलैंड और तीसरे में हंग्री शामिल थें।

Advertisement

IOAI 2025 में भारत ने कौन सा स्थान हासिल किया?

भारत ने पहली बार हिस्सा लेते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

भारतीय टीम ने कितने मेडल जीते?

भारत ने कुल 6 मेडल जीते - 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज।

टॉप पर कौन-सी टीम रही?

रूस पहले स्थान पर रहा, जबकि पोलैंड ने दूसरा स्थान हासिल किया।

Advertisement

चीन और अमेरिका का प्रदर्शन कैसा रहा?

चीन ने 0 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज जीते और 10वें स्थान पर रहा। अमेरिका को भी 0 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मिले और वह 11वें स्थान पर रहा।

IOAI कब और कहां शुरू हुआ था?

पहला IOAI 2024 में बुल्गारिया के बुर्गास शहर में हुआ था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Honor Win टैबलेट होगा लॉन्च, 200Hz OLED डिस्प्ले के साथ! टीजर वीडियो
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win टैबलेट होगा लॉन्च, 200Hz OLED डिस्प्ले के साथ! टीजर वीडियो
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.