कौन है वायरल 'बबलू बंदर? ऐसे AI वीडियो से आप भी कमा सकते हैं पैसा, यहां जानें सभी तरीके

Babloo पूरी तरह AI से बनाया गया है। इसका चेहरा, हाव-भाव, आवाज और सारे वीडियो AI-जेनरेटेड हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 अगस्त 2025 08:00 IST
ख़ास बातें
  • AI से जेनरेट किया गया बंदर है बबलू, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है
  • टॉकिंग पेट वीडियो के लिए ऑनलाइन कई फ्री व प्रीमियम टूल्स उपलब्ध हैं
  • ChatGPT, Gemini, Flow Veo 3, ElevenLabs आदि कुछ पॉपुलर टूल्स हैं

यह बंदर ऐसे बात करता है, मानों एक भारतीय बात कर रहा हो

Photo Credit: Instagram (@vloggerbabloo_ai)

इंटरनेट पर एक ऐसा "बंदर" इन दिनों तहलका मचा रहा है जिसका नाम है Babloo Bandar। लेकिन खास बात ये है कि ये असली बंदर नहीं, बल्कि AI जनरेटेड वर्चुअल कैरेक्टर है। बबलू दिलचस्प बातें करता है और ट्रैवेल व्लॉग्स बनाता है। इसके कुछ दोस्त भी हैं, जैसे येति और डोगेश। बबलू का देसी अंदाज सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाया हुआ है। हाल ही में Bablu का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह हरिद्वार के 'हर की पौड़ी' पर घूमता हुआ नजर आया, उस पर 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। तो आखिर क्या है यह ट्रेंड और यह कैसे काम करता है? चलिए जानते हैं।
 

AI से बना ये बंदर कैसे वायरल हुआ?

Babloo पूरी तरह AI से बनाया गया है। इसका चेहरा, हाव-भाव, आवाज और सारे वीडियो AI-जेनरेटेड हैं। इसकी आवाज उसी देसी लहजे में है जो यूपी-बिहार वाले बोलते हैं, साथ ही डिजाइनर लखन सिंह ने इसे भारतीय ट्रैवल व्लॉगर के रूप में लॉन्च किया और वो भी बिना ट्रैवल किए। इतना रियल लगना भी AI की माया है।
 

Advertisement

क्यों हो रहा है ट्रेंड?

  • AI ट्विस्ट: इंस्टा पर हर कई तरह की AI-जेनरेटेड रील्स मिलती हैं, लेकिन इंसानों की तरह व्लॉगिंग करता हुआ बंदर एकदम नया प्रयोग है।
  • देसी स्टाइल: हिंदी में मस्त लोकल स्टाइल लोगों को भा रहा है। यह बंदर ऐसे बात करता है, मानों एक भारतीय बात कर रहा हो। इसका स्टाइल और स्लैंग दोनों देसी है।
  • क्रिएटिव लोकेशंस: बंदर अक्सर हरिद्वार, काशी जैसे जगहों पर व्लॉगिंग करता है, जो दर्शकों को हंसाता भी हैं और देशप्रेम भी जगाता है।

कैसे बनाते हैं इस तरह के वीडियो?

आसान तरीका

ऐसे वीडियो बनाने के कई तरीके हैं। इनमें से कुछ फ्री हैं, लेकिन वहां क्वालिटी और सिंक की थोड़ी कमी रहती है और कुछ के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है, लेकिन वहां आपको जबरदस्त एनिमेंशन और क्वालिटी मिलेगी। 

TalkingPets.ai और PetVideo.ai ऐसे टूल्स हैं, जो एक फोटो से बात करते हुए पेट वीडियो बना देते हैं।
वहीं, Reelmind.ai, AI Pet Media, VVideo.ai स्टाइलिश टेंप्लेट से फुल वीडियो क्रिएट करने देते हैं।
 

प्रीमियम तरीका:

ChatGPT या Gemini से स्क्रिप्ट तैयार कराओ

  • स्क्रिप्ट ChatGPT या Gemini से तैयार कराओ। उदाहरण के लिए यहां प्रॉम्प्ट लिखें "एक बंदर हरिद्वार गया" या "AI पालतू डॉगी की कॉमिक ट्रिप"

Advertisement

AI Image बनवाओ - Midjourney, DALL·E या Gemini से

  • हर सीन के लिए इमेज बनवाओ: जैसे “बंदर बस में बैठा”, “बंदर हर की पौड़ी पर” आदि
  • Gemini में Imagen या ChatGPT में DALL·E टूल यूज करके अल्ट्रा-क्रिएटिव तस्वीरें मिल जाएगी। ये image PNG में डाउनलोड करें

Flow Veo 3 या Runway Gen-3 से वीडियो बनवाओ

  • Flow Veo 3 (या Runway) में जाकर प्रॉम्प्ट डालो: उदाहरण के लिए "A cartoon monkey walking near Ganga in Haridwar, cinematic Indian scene, vlog style"
  • अब उन तस्वीरों को मोशन में बदलने के लिए अपलोड करें

Voiceover डालो (अगर चाहिए तो)

  • ElevenLabs या Descript से देसी स्टाइल वाली हिंदी आवाज ले सकते हो
  • या खुद अपनी आवाज भी डाल सकते हैं

Advertisement

CapCut / VN ऐप से फाइनल टचअप दें

  • सभी क्लिप्स को ऐप में ले जाओ
  • जरूरत है, तो म्यूजिक डालो (NCS से लाइसेंस फ्री मिलेगा)
  • सबटाइटल्स, SFX, इफेक्ट्स आदि भी ऐड कर सकते हैं
  • अब वॉयसओवर जोड़ें और क्लिप के साथ सिंक करें
  • फाइनल वीडियो को रिव्यू करके डाउनलोड करें


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Babloo Bandar, pet videos, AI pet Videos, ChatGPT, Gemini, Veo 3, Flow
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  6. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  7. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  9. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  10. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.