Gucci लॉन्च करेगी AI स्मार्ट ग्लासेस, Google के साथ मिलाया हाथ

नए और अपनी तरह के स्मार्ट ग्लासेस कंपनी 2027 तक लाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2026 08:13 IST
ख़ास बातें
  • Google-Gucci के AI पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस होंगे लॉन्च
  • EssilorLuxottica को टक्कर देने के लिए उठाया गया कदम
  • डी मिओ ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन का दिया इशारा

Google-Gucci के AI पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस जल्द ही मार्केट को उपलब्ध हो सकते हैं।

Google और Gucci ने नए स्मार्ट ग्लास बनाने के लिए भागीदारी की है। Kering के स्वामित्व वाली ब्रांड अगले साल तक Google की भागीदारी में ये स्मार्टग्लास लॉन्च कर सकती है। कंपनी के सीईओ Luca De Meo ने इसकी जानकारी दी है। यह पहली लग्जरी ब्रांड होगी जो AI पावर्ड स्मार्टग्लास के क्षेत्र में कदम रखने जा रही है। स्मार्ट ग्लासेस के सेग्मेंट में प्रतिस्पर्धा अब दिन-प्रतिदिन कड़ी होती जा रही है।

Google-Gucci के AI पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस जल्द ही मार्केट को उपलब्ध हो सकते हैं। ये नए और अपनी तरह के स्मार्ट ग्लासेस कंपनी 2027 तक लाने की तैयारी में है। Reuters के अनुसार, यह कदम इटालियन-फ्रेंच आईवियर दिग्गज  EssilorLuxottica को टक्कर देने के लिए उठाया गया है जो Meta के साथ मिलकर Ray-Ban के AI पावर्ड स्मार्ट ग्लास बनाती है। 

Reuters के मुताबिक, डी मिओ ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन का भी इशारा दिया है। जब उनसे एक हालिया इंटरव्यू के दौरान पूछा गया तो उन्होंने बताया कि संभावित तौर पर 2027 तक कंपनी ये स्मार्ट ग्लासेस मार्केट में पेश कर चुकी होगी। कहा गया है कि मिओ Kering के आईवियर और जूलरी विभाग को और ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं। कंपनी का यह विभाग इसके कुल राजस्व का एक छोटा हिस्सा बनाता है। कंपनी का मानना है कि उसका यह कदम फैशन में आ रहे बदलाव के प्रभाव से कंपनी को सुरक्षित रखेगा और उसे Google जैसे स्टार टेक दिग्गज ब्रांड का भी फायदा मिलेगा। 

केरिंग ने इससे पहले कहा था कि वे कंपनी के प्रोफिट मार्जिन को दोगुने से भी ज्यादा करने की योजना पर काम कर रहे हैं। इसी के साथ उनका लक्ष्य कंपनी को उसी लीग में स्थापित करना है जिसमें अन्य बड़ी लग्जरी ब्रांड्स काम कर रही हैं। अब देखने वाली बात होगी कि Gucci और Google ये भागीदारी स्मार्ट ग्लास मार्केट में अपनी कितनी जगह बना पाती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  3. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  9. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  10. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.