अब Google पर यह चेक कर पाएंगे कि फोटो AI से तैयार हुआ है या नहीं, जानें कैसे करें उपयोग

Google जल्द ही Gemini ऐप में एक नया फीचर शुरू करने जा रहा है जो कि यूजर्स को यह तुरंत वेरिफाई करने की सुविधा देता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 नवंबर 2025 10:43 IST
ख़ास बातें
  • Gemini ऐप पर इमेज अपलोड करना है और पूछना है कि यह AI से तैयार है या नहीं।
  • Gemini सिंथआईडी वॉटरमार्क चेक करेगा और फिर एक प्रतिक्रिया देगा।
  • इस फीचर में इनविजिबल AI वॉटरमार्किंग टेक्नोलॉजी SynthID का उपयोग हुआ है।

एआई के जरिए इमेज तैयार हो सकती है।

Photo Credit: Unsplash/julien Tromeur

Google जल्द ही Gemini ऐप में एक नया फीचर शुरू करने जा रहा है जो कि यूजर्स को यह तुरंत वेरिफाई करने की सुविधा देता है कि कोई इमेज Google AI टूल के जरिए तैयार की गई है या एडिट की गई है या नहीं। यह डिजिटल कंटेंट की भरमार को लेकर पैदा होने वाली चिंताओं  को दूर करता है। यूजर्स Gemini ऐप पर एक इमेज अपलोड कर सकते हैं और तुरंत वेरिफाई कर सकते हैं कि क्या यह AI द्वारा तैयार है या नहीं। आइए Gemini ऐप के अंदर मिलने वाली इस सुविधा के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है गूगल का यह फीचर


गूगल का यह फीचर पूरी तरह से इमेज पर फोकस करता है, जिसमें Google की अपनी इनविजिबल AI वॉटरमार्किंग टेक्नोलॉजी SynthID का उपयोग हुआ। हालांकि, कंपनी ने बताया कि वीडियो और ऑडियो दोनों कंटेंट के लिए वेरिफिकेशन जल्द ही शामिल किया जाएगा। इस फीचर को Gemini ऐप के अलावा Google Search जैसी सर्विस में भी शामिल करने का प्लान है। सबसे जरूरी विस्तार में इंडस्ट्री-वाइड C2PA कंटेंट क्रेडेंशियल्स के लिए सपोर्ट इंटीग्रेट करना शामिल है।

कैसे करता है यह काम


अगर आपको की इमेज नजर आती है और आप उसको लेकर कंफर्म करना चाहते हैं कि यह Google AI द्वारा तैयार की गई है तो उसे Gemini ऐप पर अपलोड करना है और एक सवाल पूछना है कि क्या यह Google AI द्वारा तैयार की गई है। Gemini सिंथआईडी वॉटरमार्क की जांच करेगा और अपने तर्क का उपयोग करके एक प्रतिक्रिया देगा जो आपको ऑनलाइन मिलने वाली कंटेंट के बारे में ज्यादा जानकारी प्रदान करेगी।

वर्तमान टूल सिर्फ Google के अपने मॉडल SynthID के जरिए तैयार कंटेंट का पता लगाता है। C2PA को सपोर्ट देने के इस कदम से Gemini को OpenAI के Sora जैसे AI टूल और क्रिएटिव सॉफ्टवेयर आदि से तैयार कंटेंट के सोर्स को वेरिफाई करने की सुविधा मिलेगी। C2PA पूरी इंडस्ट्री में और तेजी से बढ़ रहा है। Google ने यह भी साफ किया है कि उसके नए हाई रेजोल्यूशन वाले AI मॉडल Nano Banana Pro के जरिए तैयार इमेज में ऑटोमैटिक तौर पर C2PA मेटाडाटा एम्बेडेड होगा। Gemini ऐप के अंदर मैनुअल वेरिफिकेशन एक तुरंत उपयोगी कदम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.