भारत में Google Pixel में आया धांसू AI फीचर, चुटकी में पकड़ेगा स्कैम और फ्रॉड कॉल

बढ़ते स्कैम खतरे को देखते हुए कंपनी ने यह नया फीचर शुरू किया है जो डिवाइस के अंदर ही रियल टाइम में कॉल्स और मैसेजेस को स्कैन करेगा

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 नवंबर 2025 07:38 IST
ख़ास बातें
  • AI रियल टाइम स्कैन को कंडक्ट करेगा जो पिक्सल फोन पर स्पैम का पता करेगा
  • Safe and Trusted AI इवेंट के दौरान नए फीचर की घोषणा
  • यूजर चाहे तो इसे एक्टिवेट कर सकता है और चाहे तो डिसेबल कर सकता है।

Google Pixel फोन अब भारत में स्पैम का पता भी लगाएंगे

Photo Credit: iStock/ArtMarie

Google Pixel फोन अब भारत में स्पैम का पता भी लगाएंगे। कंपनी ने भारत में अपने पिक्सल स्मार्टफोन्स में AI संचालित स्कैम-स्पैम डिटेक्शन फीचर का रोलआउट करना शुरू कर दिया है जिसकी मदद से यूजर्स को साइबर फ्रॉड से सुरक्षा मिलेगी। गूगल पिक्सल फोन में स्पैम डिटेक्शन फीचर यूजर्स को संभावित स्कैम कॉल और मैसेज के बारे में अलर्ट भेजेगा। स्पैम डिटेक्शन डिवाइस पर होने वाले कॉल्स का विश्लेषण करेगा और उसी आधार पर यह चयन करेगा कि कोई कॉल स्पैम कॉल है या एक साधारण कॉल है। 

Google Pixel में स्पैम पर शिकंजा
Google ने अपने पिक्सल स्मार्टफोन्स में भारत के अंदर स्पैम डिटेक्शन फीचर की घोषणा की है। यह कंपनी के Gemini Nano की मदद से काम करेगा। बढ़ते स्कैम खतरे को देखते हुए कंपनी ने यह नया फीचर शुरू किया है जो डिवाइस के अंदर ही रियल टाइम में कॉल्स और मैसेजेस को स्कैन करेगा कि वह कहीं कोई स्पैम तो नहीं! कंपनी ने Safe and Trusted AI इवेंट के दौरान इस नए फीचर की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि उसका मकसद भारत में लोगों को फोन के माध्यम से होने वाले फ्रॉड से बचाना है। 

Advertisement

Gemini Nano AI करेगा रियल-टाइम स्कैन
Gemini Nano AI रियल टाइम स्कैन को कंडक्ट करेगा जो पिक्सल फोन पर आने वाले कॉल्स का ऑन-डिवाइस ही विश्लेषण करेगा। यह नया टूल अनजान नम्बरों से आने वाले इनकमिंग कॉल्स को एनेलाइज करेगा और पता लगाएगा कि कॉल किस प्रकार है। अगर एआई टूल को लगा कि यह कॉल एक फ्रॉड हो सकता है तो वह उस विशेष नम्बर के लिए यूजर के पास अलर्ट भेजेगा। 

यूजर्स की प्राइवेसी भी सुनिश्चित
यूजर्स को कंपनी ने पूरा कंट्रोल दिया है। यूजर चाहे तो इसे एक्टिवेट कर सकता है और चाहे तो डिसेबल कर सकता है। कंपनी की तरफ से यह ऑफ मोड में पेश किया जाएगा। जिसके बाद यूजर अपनी इच्छा अनुसार इसे ऑन कर सकता है। इसके लिए दोनों ही पार्टियों को एक सूक्ष्म बीप भेजा जाएगा जिससे पता लग सकेगा कि फीचर एक्टिवेट किया गया है या नहीं। साथ ही यूजर्स के डेटा की प्राइवेसी भी सुनिश्चित रखने की बात कंपनी ने कही है। यह फीचर न तो ऑडियो रिकॉर्ड करेगा और न ही गूगल के पास किसी तरह का ट्रांसक्रिप्ट भेजेगा जिससे डेटा प्राइवेट रहेगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.