एंड्रॉयड यूजर्स को हुई टेंशन, Google Gemini फोन पर लेगा अधिक कंट्रोल! 7 जुलाई से बड़ा बदलाव

Google का AI एसिस्टेंट Gemini एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को खास सुविधाएं प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जून 2025 11:32 IST
ख़ास बातें
  • Google Gemini के एंड्रॉइड फोन पर काम करने के तरीके में बदलाव कर रहा है।
  • Gemini 7 जुलाई से फोन, मैसेज, वॉट्सऐप के साथ ज्यादा इंटरैक्ट कर पाएगा।
  • Google ने यूजर्स को एक ईमेल भेजा था तो इससे शुरू में भ्रम हुआ था।

AI एसिस्टेंट का उपयोग स्मार्टफोन में बढ़ता जा रहा है।

Photo Credit: Pexels/@Jakub Zerdzicki

Google का AI एसिस्टेंट Gemini एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को खास सुविधाएं प्रदान करता है। अब Google अपने Gemini एआई एसिस्टेंट के एंड्रॉइड स्मार्टफोन के साथ काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव कर रहा है। Gemini 7 जुलाई से फोन, मैसेज, वॉट्सऐप और अन्य यूटिलिटी ऐप के साथ ज्यादा इंटरैक्ट कर पाएगा, चाहे Gemini ऐप एक्टिविटी सेटिंग ऑन हो या ऑफ। हालांकि, इस अपडेट ने यूजर्स के मन में प्राइवेसी और डाटा कंट्रोल को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


एंड्रॉयड यूजर्स क्या होगा असर


Advertisement
एंड्रॉयड ऑथोरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, Google ने साफ किया है कि एंड्रॉयड  डिवाइस के लिए 7 जुलाई को आने वाले Gemini अपडेट का क्या मतलब है और इससे एंड्रॉयड यूजर्स पर कैसे प्रभाव पड़ेगा। कंपनी ने एंड्रॉयड ऑथोरिटी की एक ईमेल क्वेरी का जवाब दिया, जिसमें कंफर्म हुआ है कि Gemini जल्द ही मैसेज भेजने, फोन कॉल करने और टाइमर सेट करने जैसे डेली टास्क में मदद करेगा, चाहे Gemini Apps Activity बंद हो।


गूगल के ईमेल से हुआ भ्रम


जब Google ने यूजर्स को एक ईमेल भेजा था तो इससे शुरू में भ्रम हुआ था, जिसमें कहा गया था कि Gemini जल्द ही आपके फोन पर मैसेज, वॉट्सऐप और यूटिलिटीज का उपयोग करने में आपकी मदद करेगा, चाहे आपकी Gemini Apps Activity ऑन या ऑफ हो। अब ऐसे में स्पष्टता की कमी के चलते चिंता हुई। क्या एक्टिविटी ट्रैकिंग बंद होने पर भी AI प्राइवेट डाटा या सिस्टम फंक्शन का एक्सेस पाएगा? 


Advertisement
यूजर्स के लिए अच्छा है अपडेट


यह अपडेट यूजर्स के लिए अच्छा है: अब यूजर्स अपने मोबाइल फोन पर डेली टास्क को पूरा करने के लिए Gemini का उपयोग कर सकते हैं जैसे कि मैसेज भेजना, फोन कॉल करना और टाइमर सेट करना आदि, चाहे Gemini ऐप्स एक्टिविटी बंद हो। Gemini ऐप्स एक्टिविटी बंद होने के साथ यूजर्स की Gemini चैट को रिव्यू नहीं किया जा रहा है या AI मॉडल को बेहतर बनाने के लिए उपयोग नहीं किया जा रहा है। यूजर्स https://gemini.google.com/apps पर नेविगेट करके किसी भी समय Gemini के ऐप्स से कनेक्शन को बंद कर सकते हैं।


बंद होने पर भी काम करेगा Gemini


Advertisement
इसका मतलब यह है कि 7 जुलाई से Gemini ऐप एक्टिविटी ऑप्शन डिसेबल होने पर भी एक पर्सनल एसिस्टेंट के तौर पर काम करेगा। फिलहाल अगर आपकी Gemini ऐप एक्टिविटी बंद है तो फोन, वॉट्सऐप, मैसेज और अन्य जैसे कनेक्टेड ऐप भी डिसेबल हो जाते हैं। आगामी बदलाव के साथ यूजर्स Gemini ऐप एक्टिविटी बंद रख सकते हैं और फिर भी अपने फोन, मैसेज और वॉट्सऐप के साथ इंटरैक्ट करने के लिए एआई का उपयोग कर सकते हैं।


अपने डाटा पर ज्यादा कंट्रोल चाहते है तो जानें कि Gemini को कैसे करें उपयोग:


Gemini ऐप एक्टिविटी करें ऑफ: आप Gemini ऐप पर जाकर Gemini ऐप एक्टिविटी बंद कर सकते हैं। ऐप में सबसे पहले अपनी प्रोफाइल पर टैप करना है, उसके बाद Gemini ऐप एक्टिविटी में जाकर टॉगल ऑफ करना। आप नेविगेट करके इसे बंद भी कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि आपकी चैट आपके अकाउंट में 72 घंटों तक सेव रहती हैं, चाहे Gemini ऐप एक्टिविटी ऑन हो या ऑफ।
Advertisement

Gemini की कोर ऐप्स तक एक्सेस करें सीमित: आगामी बदलाव के साथ Gemini के पास वॉट्सऐप या मैसेज जैसे ऐप्स तक पूरी तरह से काम करने के लिए एक्सेस होगा। अपने शुरुआती ईमेल में Google ने साफ नहीं किया कि इन इंटीग्रेशन तक एक्सेस को कैसे डिसेबल किया जाए, लेकिन आप Gemini ऐप में जाकर अपनी प्रोफाइल पर जाने के बाद ऐप्स पर जाकर एक्सेस कैंसल कर सकते हैं। यहां आपको फोन, वॉट्सऐप और मैसेज के लिए ऐप परमिशन कैंसल करने के ऑप्शन मिलेंगे। हालांकि, इन एक्सेस को डिसेबल करते हैं तो Gemini को कॉल करने या मैसेज करने की अनुमति नहीं दे पाएंगे

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  3. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  4. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  5. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  6. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  7. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  8. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  9. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  10. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.