IIT जाने की तैयारी मुफ्त में कराएगा Google Gemini AI, ऐसे शुरू करें JEE एग्जाम प्रेप

Google ने Gemini AI में JEE प्रेप मॉक टेस्ट लॉन्च किया है, जो IIT की तैयारी में मदद करेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जनवरी 2026 20:40 IST
ख़ास बातें
  • Gemini AI में JEE के लिए फ्री मॉक टेस्ट उपलब्ध
  • Careers360 और Physics Wallah के साथ कोलैबोरेशन
  • AI बताएगा कहां गलती और कैसे सुधार करें

Gemini AI बताएगा कहां गलती और कैसे सुधार करें

Photo Credit: Google

Google ने भारत के स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा एजुकेशन अपडेट अनाउंस किया है। अब Joint Entrance Examination (JEE) की तैयारी कर रहे छात्र Gemini AI के जरिए फ्री में मॉक JEE टेस्ट दे सकेंगे। इस नई सुविधा का मकसद छात्रों को यह समझने में मदद करना है कि उनकी तैयारी किस लेवल पर है और उन्हें किन टॉपिक्स पर ज्यादा काम करने की जरूरत है। Google का कहना है कि यह फीचर खास तौर पर उन स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में एडमिशन का टारगेट रखते हैं।

इस फीचर का ऐलान Google ने India AI Summit 2026 के दौरान किया है। JEE प्रेप टेस्ट Google, Careers360 और Physics Wallah के कोलैबोरेशन से तैयार किया गया है। यह लॉन्च ऐसे समय पर हुआ है, जब हाल ही में Google ने Gemini में SAT प्रेप टेस्ट की सुविधा भी शुरू की थी, जो अमेरिका में पढ़ाई की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए है।

Advertisement

Gemini पर JEE मॉक टेस्ट इस्तेमाल करना काफी आसान रखा गया है। स्टूडेंट को बस एक सिंपल प्रॉम्प्ट डालना होगा, जैसे “I want to take JEE test” और इसके बाद AI मॉक टेस्ट जनरेट कर देगा। बताया जा रहा है कि इन सवालों का डिफिकल्टी लेवल असली JEE एग्जाम के काफी करीब होगा, ताकि छात्रों को रियल एग्जाम का अनुभव मिल सके।

मॉक टेस्ट के बाद Gemini छात्रों को यह भी बताएगा कि उन्होंने कहां गलती की और किन टॉपिक्स में सुधार की जरूरत है। स्टूडेंट्स AI से किसी सवाल या कॉन्सेप्ट को स्टेप-बाय-स्टेप समझाने के लिए भी कह सकते हैं। Google के मुताबिक, यह फीचर मल्टीपल भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा छात्र इसका फायदा उठा सकें।

इससे पहले Google के CEO Sundar Pichai ने संकेत दिया था कि Gemini में आगे और भी एग्जाम प्रेप टेस्ट जोड़े जाएंगे। SAT टेस्ट लॉन्च के वक्त उन्होंने कहा था कि Gemini वेरिफाइड कंटेंट के जरिए स्टूडेंट्स को तुरंत फीडबैक देने में सक्षम है और भविष्य में अन्य परीक्षाओं के लिए भी ऐसे टूल्स लाए जाएंगे।

Advertisement

Google ने यह भी बताया कि Gemini को सीखने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल भारत में किया जा रहा है, जिसमें रियल-वर्ल्ड प्रॉब्लम्स के साथ-साथ एग्जाम प्रेपरेशन भी शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  2. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  2. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  3. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  9. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  10. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.