Jio का Google AI Pro फ्री सब्सक्रिप्शन अब सभी यूजर्स के लिए LIVE, ऐसे करें एक्टिवेट

Reliance Jio ने फ्री Google AI Pro सब्सक्रिप्शन की शुरुआत अक्टूबर अंत में की थी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 नवंबर 2025 11:24 IST
ख़ास बातें
  • Google AI Pro का सब्सक्रिप्शन अब सभी उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध है
  • पहले ऑफर सिर्फ 18-25 साल के यूजर्स के लिए था
  • MyJio ऐप पर जाकर आप इस सब्सक्रिप्शन ऑफर को एक्टिवेट कर सकते हैं।

रिलायंस जियो ने गूगल के एआई प्रो का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर अब सभी यूजर्स के लिए लागू कर दिया है।

Reliance Jio ने फ्री Google AI Pro सब्सक्रिप्शन की शुरुआत अक्टूबर अंत में की थी। कंपनी ने इस ऑफर के तहत 18 महीने यानी 1.5 साल तक Google AI Pro का सब्सक्रिप्शन फ्री उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी। लेकिन यह सिर्फ 18 साल से 25 साल तक के यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाया गया था। अब बीते दिन कंपनी ने घोषणा कर दी है कि Google AI Pro का सब्सक्रिप्शन अब सभी उम्र के लोगों के लिए, यानी कंपनी के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आइए जानते हैं कैसे एक्टिवेट करवा सकते हैं Google AI Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन। 

रिलायंस जियो ने गूगल के एआई प्रो का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर अब सभी यूजर्स के लिए लागू कर दिया है। पहले ऑफर सिर्फ 18-25 साल के यूजर्स के लिए था। लेकिन शनिवार से यह अब सभी यूजर्स के लिए अधिकारिक रूप से उपलब्ध हो गया है। टेलीकॉम कंपनी ने पिछले हफ्ते Google के साथ अपनी भागीदारी की घोषणा की थी, जिसके तहत यूजर्स को Gemini AI का 18 महीने तक फ्री एक्सेस दिया जा रहा है। अब 25 साल से ऊपर के यूजर्स के लिए भी यह लागू कर दिया गया है। 

Advertisement

फ्री Google AI Pro सब्सक्रिप्शन ऐसे पाएं
Google AI Pro फ्री सब्सक्रिप्शन पाने के लिए आपको प्लान की कुछ बेसिक जरूरतों को पूरा करना होगा।

  • सबसे पहले आपके पास एक एक्टिव जियो सिम कार्ड होना चाहिए। 
  • आपके जियो सिम पर अनलिमिटिड 5G प्लान एक्टिवेटेड होना जरूरी है। 
  • MyJio ऐप पर जाकर आप इस सब्सक्रिप्शन ऑफर को एक्टिवेट कर सकते हैं। 
  • MyJio होम पेज पर सबसे ऊपर Early Access को देखें। 
  • Early Access पर जाकर Claim now बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही एक नया पेज ब्राउजर में खुलेगा जिस पर प्लान के डिटेल्स होंगे। 
  • इस पेज पर सारी बातों को ध्यान से पढ़ने के बाद नीचे स्क्रॉल करें। नीचे Agree बटन पर क्लिक करें। 
  • जैसे आप यहां क्लिक करते हैं आपका जेमिनी प्रो सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट हो जाएगा।

Gemini AI Pro Plan अपने साथ कई प्रीमियम फीचर्स लेकर आता है। Gemini 2.5 Pro गूगल का सबसे पावरफुल और एफिशिएंट AI मॉडल है जो रीजनिंग, कोडिंग और क्रिएटिव कामों को बखूबी कर सकता है। कंपनी इसके साथ 2TB की क्लाउड स्टोरेज भी दे रही है जिससे यूजर अपने पर्सनल और एकैडमिक डेटा को स्टोर करके रख सकता है। इससे एआई वीडियो और फोटो भी जेनरेट किए जा सकते हैं जिसमें Veo 3.1, Nano Banana आदि मॉडल्स का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। इसके अलावा नौकरी-पेशा लोग पॉपुलर गूगल ऐप जैसे Gmail, Docs, और Vids में भी AI के माध्यम से मदद से ले सकते हैं। यह ईमेल ड्राफ्ट, डॉक्यूमेंट समरी, वीडियो कंटेंट बनाने में यूजर के काफी काम आ सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.