Gemini 2.0 Launched : गूगल का AI हुआ और एडवांस, खुद से ले सकेगा फैसले!

Gemini 2.0 : गूगल ने उसके जेनरेटिव आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट जेमिनी का नया वर्जन जेमिनी 2.0 अनवील किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2024 13:18 IST
ख़ास बातें
  • गूगल ने पेश किया Gemini 2.0 मॉडल
  • अबतक का सबसे सटीक एआई असिस्‍टेंट बताया
  • डेवलपर्स कर सकते हैं इस्‍तेमाल

डेवलपर्स Gemini API के जरिए इस मॉडल के साथ काम शुरू कर सकते हैं।

गूगल (Google) ने उसके जेनरेटिव आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट (GenAI) जेमिनी (Gemini) का नया वर्जन जेमिनी 2.0 (Gemini 2.0) अनवील किया है। दावा है कि यह पहले से सटीक एआई असिस्‍टेंट है। करीब 10 महीने पहले कंपनी Gemini 1.5 मॉडल लाई थी और अब उसे अपग्रेड किया गया है। फ‍िलहाल के लिए गूगल Gemini 2.0 Flash की रिलीज कर रही है, जो एक्‍सपेरिमेंटल प्रिव्‍यू के लिए है। गूगल का कहना है कि जेमिनी 2.0 अबतक का सबसे सक्षम एआई मॉडल है। इसे ‘एजेंटिक युग' (agentic era) नाम दिया गया है। इस मॉडल में मल्टीमॉडल आउटपुट के साथ नेटिव इमेज जेनरेशन और ऑडियो आउटपुट के साथ-साथ गूगल सर्च और गूगल मैप्स जैसे इंटीग्रेटेड टूल भी हैं।

Google के ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि Gemini 2.0 Flash इस मॉडल का एक एक्‍सपेरिमेंटल वर्जन (experimental version) है। इसकी परफॉर्मेंस से फास्‍ट है ही, लेटेंसी भी कम है। डेवलपर्स Gemini API के जरिए इस मॉडल के साथ काम शुरू कर सकते हैं। जेमिनी और जेमिनी एडवांस्‍ड यूजर्स अपने डेस्कटॉप पर मॉडल ड्रॉपडाउन मेनू में Gemini 2.0 Flash को आजमा पाएंगे। एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में गूगल ने कहा कि वह अपने रिसर्च प्रोटोटाइप्‍स जैसे- प्रोजेक्‍ट एस्‍ट्रा (Project Astra) में जेमिनी 2.0 का यूज कर रही है। 
Advertisement
 

तो क्‍या एआई खुइ से लेगा फैसले? 

गूगल ने नए जेमिनी को ‘एजेंटिक युग' कहकर पेश किया है। यह शब्‍द ऐसे वक्‍त के लिए इस्‍तेमाल किया जाता है, जिसमें एआई अपना काम खुद से पूरा करता है, वह फैसले भी लेता है और बिजनेसेज और लोगों की तरफ से उनके कस्‍टमर्स से बात करता है। 
 

डीप रिसर्च फीचर भी लाई कंपनी 

गूगल ने डीप रिसर्च फीचर को भी पेश किया है। यह रिसर्च असिस्‍टेंट के तौर पर काम करेगा। इससे सर्च को बेहतर करने में मदद मिलेगी। दावा है कि मुश्किल से मुश्किल टॉपिक्‍स पर डीप रिसर्च की मदद से आसान जानकारी मिल पाएगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , agentic era
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.