Zebronics ने लॉन्च की 7 दिन की बैटरी लाइफ वाली सस्ती Zeb-Fit Me स्मार्टवॉच, जानें कीमत

Zebronics की ये स्मार्टवॉच कंपनी के अनुसार 7 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जनवरी 2022 17:01 IST
ख़ास बातें
  • वॉच में 1.2 इंच की टीएफटी कलर डिस्प्ले दी गई है।
  • इसमें 50 से भी ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं।
  • इसे Flipkart से खरीदा जा सकता है।

Zebronics Zeb-Fit Me पांच कलर वेरिएंट्स- ब्लैक, ब्लू, सी ग्रीन, ग्रे और रोज़ पिंक में आती है। 

Zebronics ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Zebronics Zeb-Fit Me लॉन्च की है। इस स्मार्टवॉच में कई सारे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं और यह 7 दिन तक बैटरी लाइफ के साथ आती है। वियरेबल सेगमेंट में मौजूद बाकी कंपनियों की स्मार्टवॉच से यह कीमत में काफी सस्ती है और लगभग सभी जरूरी फीचर्स के साथ आती है। इसमें SpO2 मॉनिटरिंग फीचर भी दिया गया है। 1.2 इंच की टीएफटी कलर डिस्प्ले वाली इस वॉच में कई तरह के फेसवॉच भी उपलब्ध हैं जिन्हें एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म पर एक डेडीकेटेड ऐप के माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 

Zebronics Zeb-Fit Me Price, Availability

Zebronics Zeb-Fit Me स्मार्टवॉच की कीमत 4,999 रुपये है लेकिन इसको कंपनी इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत 2,799 रुपये में उपलब्ध करवा रही है। इसे Flipkart से खरीदा जा सकता है। यह पांच कलर वेरिएंट्स- ब्लैक, ब्लू, सी ग्रीन, ग्रे और रोज़ पिंक में आती है। 
 

Zebronics Zeb-Fit Me Specifications

Zebronics Zeb-Fit Me के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वॉच में 1.2 इंच की टीएफटी कलर डिस्प्ले दी गई है। इसमें 50 से भी ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं। यह कई हेल्थ फीचर्स को सपोर्ट करती है जिसमें ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग के साथ-साथ SpO2 मॉनिटरिंग फीचर भी शामिल है। इसके अलावा इसके हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स में हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ पीडोमीटर भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह स्टेप्स, जॉग्स और रन को भी माप सकती है। जेब्रॉनिक्स की इस स्मार्टवॉच में 14 अलग अलग स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं जिनमें हाइकिंग, स्विमिंग, योगा आदि शामिल हैं। मार्केट में मौजूद दूसरे स्मार्ट वियरेबल्स की तरह ये स्मार्टवॉच Whatsapp और Facebook के मैसेज अलर्ट के अलावा अन्य मैसेज के अलर्ट भी दिखाती है। यूजर इस वॉच की मदद से कॉल्स को रिसीव और रिजेक्ट भी कर सकते हैं। 

Zebronics की ये स्मार्टवॉच कंपनी के अनुसार 7 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आती है यानि कि यह सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चल सकती है। वॉच को पूरी तरह से चार्ज होने में 2 घंटे तक का समय लगता है, ऐसा कंपनी का कहना है। इसके अलावा वॉच में म्यूजिक कंट्रोल फीचर्स भी दिए गए हैं जिससे यूजर्स म्यूजिक प्ले के दौरान ट्रैक को प्ले और पॉज भी कर सकते हैं। इसके साथ ही अगले ट्रैक पर जाने के लिए मौजूदा ट्रैक को स्किप भी किया जा सकता है। कंपनी ने इस डिवाइस के साथ 12 महीने की वारंटी भी दी है। कंपनी का कहना है कि इसका डिजाइन धूल और पानी से बचाव में सक्षम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Black, Blue, Grey, Rose Pink, Sea Green

Display Size

33mm

Compatible OS

Android, iOS

Dial Shape

Square

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.