ब्लड प्रेशर मॉनिटर करने वाली स्मार्टवॉच YHE BP Doctor MED लॉन्च, जानें कीमत

YHE BP Doctor MED स्मार्टवॉच YHE BP Doctor की सक्सेसर है। इसमें 1.63 inch AMOLED डिस्प्ले है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2021 21:59 IST
ख़ास बातें
  • YHE BP Doctor MED स्मार्टवॉच YHE BP Doctor की सक्सेसर है।
  • इसमें स्लीप ट्रैकिंग और पुश नोटिफिकेशन भी मौजूद हैं।
  • बीपी डॉक्टर मेड की 220mAh बैटरी 7 दिनों का बैकअप दे सकती है।

इससे पहले आई BP Doctor को 2020 में रिलीज किया गया था और फंडिंग इंडिगोगो के माध्यम से थी।

स्मार्टवॉच अब मोबाइल नोटिफिकेशन देखने या कॉल करने तक ही सीमित नहीं रहने वाली हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी कि Huawei दुनिया की पहली स्मार्चवॉच बनाने जा रही है जो ब्लड प्रेशर को माप सकेगी। Huawei की इस स्मार्टवॉच को लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी बाहर नहीं आई है लेकिन एक अन्य कंपनी ऐसी ही स्मार्टवॉच लाई है। BP Doctor MED एक ऐसी स्मार्टवॉच जो जिसमें ब्लड प्रेशर मॉनिटर कर सकती है।  
 

YHE BP Doctor MED Price, Availability

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार YHE BP Doctor MED में आपको कुछ फीचर्स की कमी भी खल सकती है जैसे कि इसमें वॉटर रेजिस्टेंस नहीं है। इसकी ऑवरऑल रेटिंग इस स्मार्टवॉच का प्राइस 359 डॉलर (लगभग 27,000 रुपये) है। इसकी शिपिंग जनवरी 2022 से शुरू होगी और यह ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध होगी।
 

YHE BP Doctor MED Specifications

YHE BP Doctor MED स्मार्टवॉच YHE BP Doctor की अगली कड़ी है। इसमें 1.63 inch AMOLED डिस्प्ले है। BP Doctor को 2020 में रिलीज किया गया था और फंडिंग इंडिगोगो के माध्यम से थी (जिसमें 500,000 डॉलर तक की राशि जुटाई गई थी)। Indiegogo कैम्पेन के ग्राहकों ने मई 2021 से अपनी BP डॉक्टर स्मार्टवॉच रिसीव करना शुरू कर दिया था। YHE के अनुसार नई स्मार्टवॉच में CE और FDA सर्टीफिकेशन के हिसाब से बीपी मॉनिटरिंग की ऊंचे स्तर की सटीकता है। The BP Doctor MED मेडिकल-ग्रेड एक्यूरेसी वाली पहली कन्ज्यूमर-ग्रेड स्मार्टवॉच है।

BP Doctor MED की खास फीचर्स में से एक इसका दोहरा इन्फ्लेटेबल कफ है, जो मौजूद उतार-चढ़ाव के साथ भी अधिक सटीक ब्लड प्रेशर रीडिंग देता है। स्मार्टवॉच में इसके अलावा स्लीप ट्रैकिंग और पुश नोटिफिकेशन भी मौजूद हैं। बीपी डॉक्टर मेड की 220 एमएएच बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 7 दिनों तक चल सकती है, और बैटरी को दो घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. UPI पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर नहीं होगा किसी के साथ शेयर, ये हैं आसान स्टेप्स
  2. 7,500mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरेलस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 15T, जल्द होगा लॉन्च!
  3. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Lite का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,520mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
  3. Google पर डॉक्टर का नंबर खोजने से उड़ गए 18 लाख! साइबर फ्रॉड का नया तरीका
  4. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
  6. 7,500mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरेलस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 15T, जल्द होगा लॉन्च!
  7. A18 Pro चिप और 16 घंटे बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Apple का 'किफायती' MacBook Neo, जानें कीमत
  8. Nothing Phone 3 vs Google Pixel 9 Pro: कैमरा, फीचर्स और कीमत की तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  9. UPI पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर नहीं होगा किसी के साथ शेयर, ये हैं आसान स्टेप्स
  10. असली वेबसाइट पर नकली नंबर: कैसे एक क्लिक से आपका बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.