Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी

Xiaomi Watch S5 41mm ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 नवंबर 2026 07:06 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Watch S5 41mm में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi Watch S5 41mm में 150 स्पोर्ट्स मोड्स आते हैं।
  • Xiaomi Watch S5 41mm में 590mAh की बैटरी मिलती है।

Xiaomi Watch S5 41mm में 150 स्पोर्ट्स मोड आते हैं।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में पेरिस में आयोजित हुए इवेंट में Xiaomi 18 Pro सीरीज के साथ Xiaomi Watch S5 41mm को लॉन्च कर दिया है। Watch S5 41mm में 60Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह वॉच 590mAh की बैटरी से लैस की गई है जो कि सिंगल चार्ज में 14 दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है। आइए Xiaomi Watch S5 41mm के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi Watch S5 41mm Price

Xiaomi Watch S5 41mm की कीमत यूरोप में €229.90 (लगभग ₹23,612) और यूके में £169.99 (लगभग ₹20,968) है।

Advertisement

Xiaomi Watch S5 41mm Features & Specifications

Xiaomi Watch S5 41mm में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466×466 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले में 1500 निट्स ग्लोबल ब्राइटनेस और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ सीधे सूरज की रोशनी में भी देखा जा सकता है। इस वॉच में 590mAh की बैटरी मिलती है जो कि हल्के इस्तेमाल में 14 दिनों तक, सामान्य इस्तेमाल पर 8 दिनों तक और ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले मोड में 5 दिनों तक चल सकती है। यह फोन Xiaomi के HyperOS 4 पर काम करती है, जिसके साथ नोटिफिकेशन मिररिंग, कॉल के लिए बिल्ट इन माइक्रोफोन और स्पीकर, कॉन्टैक्ट लेस पेमेंट के लिए ग्लोबल एनएफसी और ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले मोड शामिल हैं।

वॉच का केस स्टेनलेस स्टील से तैयार किया गया है। इसमें फ्लोटिंग लग डिजाइन इस्तेमाल किया गया है। वॉच तीन वेरिएंट जैसे कि फ्लोरोरबर बैंड वाले स्टैंडर्ड ब्लैक और लाइट ब्लू के साथ-साथ सिरेमिक बेजेल और लेदर स्ट्रैप वाले सिरेमिक व्हाइट वर्जन में आती है। यह वॉच हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल और स्ट्रेस ट्रैकिंग के लिए एक नए थ्री-सेंसर सिस्टम से लैस की गई है। इसके अलावा एक टेम्परेचर सेंसर भी है, जिसमें ±0.1°C तक एरर मार्जिन हो सकता है। इस टेम्परेचर डाटा का उपयोग मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग के लिए हो रहा है। इसके लिए क्लू ऐप के साथ साझेदारी की गई है, जिससे यह वॉच तीन महीने पहले एडवांस साइकल प्रेडिक्शन की सुविधा भी देती है।

Advertisement

इस वॉच की लंबाई 41.1 मिमी, 41.4 मिमी, 9.9 मिमी और वजन 36 ग्राम है। फिटनेस ट्रैकिंग के मामले में Watch S5 में 150 स्पोर्ट्स मोड आते हैं। यह वॉच 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आती है, जिससे यह वॉच 50 मीटर की गहराई के बराबर पानी में भी काम कर सकती है। 5 सैटेलाइट सिस्टम और ऑफलाइन मैप नेविगेशन के लिए बिल्ट इन GNSS भी दिया गया है। इसके अलावा वॉच ब्लूटूथ हार्ट रेट ब्रॉडकास्टिंग का सपोर्ट करती है, जिससे साइकिल चलाने वाले कंपैटिबल साइकलिंग कंप्यूटर और थर्ड पार्टी फिटनेस ऐप्स के साथ रियल टाइम हार्ट रेट डाटा शेयर कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
  2. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  3. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  5. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  6. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  8. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  9. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  10. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.