Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस

Xiaomi ने चीनी बाजार में स्मार्टफोन के साथ Xiaomi Watch S5 41mm और Xiaomi Smart Band 11 को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 सितंबर 2026 13:31 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Smart Band 11 में 1.72 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi Watch S5 (41mm) में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi Watch S5 (41mm) के फ्लोरोरबर स्ट्रैप एडिशन की कीमत 1,299 युआन है।

Xiaomi Watch S5 (41mm) में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीनी बाजार में स्मार्टफोन के साथ Xiaomi Watch S5 41mm और Xiaomi Smart Band 11 को लॉन्च कर दिया है। Watch S5 41mm में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स और रिफ्रेश रेट 60Hz है। Xiaomi Smart Band 11 में 1.72 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 2000 निट्स है। यहां हम आपको Xiaomi Watch S5 (41mm) और Xiaomi Smart Band 11 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi Watch S5 (41mm), Smart Band 11 Price

Xiaomi Watch S5 (41mm) के फ्लोरोरबर स्ट्रैप एडिशन की कीमत 1,299 युआन (लगभग ₹18,560), रियल लेदर स्ट्रैप एडिशन की कीमत 1,499 युआन (लगभग ₹21,420), ट्रांसपेरेंट एडिशन की कीमत 2,499 युआन (लगभग ₹35,710), मिंट ग्रीन फ्लोरोरबर स्ट्रैप कीमत 99 युआन (लगभग ₹1,415) और लाइम ग्रीन असली लेदर स्ट्रैप की कीमत 199 युआन (लगभग ₹2,840) है। 

Advertisement

Xiaomi Smart Band 11 के स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 299 युआन (लगभग ₹4,270) और NFC एडिशन की कीमत 349 युआन (लगभग ₹4,990) है। मिडल फ्रेम सिल्वर, ब्लैक, पिंक गोल्ड और डॉन गोल्ड में आता है। वहीं स्ट्रैप्स लाइम ग्रीन सिल्क निटेड, लैवेंडर पर्पल असली लेदर ब्रेडेड और पोर्सिलेन व्हाइट फ्लोरोइलास्टोमर मैग्नेटिक में आता है। दोनों ही चीन में ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।

Xiaomi Smart Band 11 Specifications

Xiaomi Smart Band 11  में 1.72 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 212×520 पिक्सल और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें 233एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 90 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। यह बैंड पानी से बचाव के लिए 5ATM रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 और एनएफसी है। यह बैंड एंड्रॉयड 8.0 या उससे ऊपर और आईओएस 14.9 या उससे ऊपर पर काम करता है। यह Mi फिटनेस ऐप के साथ कंपेटिबल है। इस बैंड में एक्सेलेरोमीट,जायरोस्कोप, ऑप्टिकल हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर और जियोमैग्नेटिक सेंसर दिया गया है।

Advertisement

Xiaomi Watch S5 (41mm) Specifications

Xiaomi Watch S5 (41mm) में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466×466 पिक्सल, 1500 निट्स ग्लोबल ब्राइटनेस और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें 590mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। यह वॉच पानी से बचाव के लिए 5ATM रेटिंग से लैस की गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस वॉच की लंबाई 41.1 मिमी, 41.4 मिमी, 9.9 मिमी, वहीं ट्रांसपेरेंट एडिशन की लंबाई 47 मिमी, 54 मिमी 9.9 मिमी है। वहीं वजन 36/36.5/42 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए जीपीएस और ब्लूटूथ 5.4 है। यह वॉच एंड्रॉयड 8.0 या उससे ऊपर और आईओएस 14.9 या उससे ऊपर पर काम करता है। यह Mi फिटनेस ऐप के साथ कंपेटिबल है। इस वॉच में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक, टेंप्रेचर, एयर प्रेशर और एबिएंटलाइट सेंसर दिया गया है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.