MWC 2026 में लॉन्च होगा Xiaomi Tag, चाबी से बैग तक ट्रैक करेगा सब कुछ!

Xiaomi 28 फरवरी को MWC 2026 में Xiaomi Tag Bluetooth ट्रैकर लॉन्च करेगी। डिवाइस Apple Find My और Google Find Hub सपोर्ट के साथ आएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 फरवरी 2026 11:37 IST
ख़ास बातें
  • 28 फरवरी को MWC में लॉन्च होगा Xiaomi Tag
  • Apple और Google नेटवर्क सपोर्ट
  • कीमत 17.99 यूरो से शुरू हो सकती है

28 फरवरी को MWC में लॉन्च होगा Xiaomi Tag

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने नए Bluetooth ट्रैकर Xiaomi Tag के ग्लोबल लॉन्च की तारीख कन्फर्म कर दी है। कंपनी इसे 28 फरवरी 2026 को बार्सिलोना में होने वाले MWC इवेंट के दौरान पेश करेगी। लॉन्च से पहले यह डिवाइस यूरोप के कुछ रिटेलर वेबसाइट्स पर लिस्ट भी हो चुका है, जिससे इसकी कीमत और कुछ डिटेल सामने आई हैं। इसी इवेंट के दौरान कंपनी कुछ अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च कर सकती है, जैसे Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन, Redmi Buds 8 Pro TWS ईयरबड्स     और पावरबैंक आदि।

Xiaomi Tag का वजन 10 ग्राम और मोटाई 7.2mm बताई जा रही है। इसमें CR2032 कॉइन बैटरी दी गई है, जो कंपनी के मुताबिक करीब एक साल तक चल सकती है। यह ट्रैकर चाबी, वॉलेट और बैग जैसी रोजमर्रा की चीजों को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 और NFC सपोर्ट मिलता है। हालांकि इसमें फिलहाल Ultra Wideband यानी UWB टेक्नोलॉजी शामिल नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी UWB वर्जन पर काम कर रही है।

डिवाइस Apple के Find My नेटवर्क और Google के Find Hub इकोसिस्टम दोनों को सपोर्ट करता है, जिससे यह iOS और Android यूजर्स के साथ काम कर सकता है। लीक लिस्टिंग के मुताबिक इसकी कीमत 17.99 यूरो रखी गई है, जबकि चार यूनिट के पैक की कीमत 59.99 यूरो बताई जा रही है।

जैसा कि हमने बताया, 28 फरवरी के इवेंट में कंपनी अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च करेगी। इनमें Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन, Redmi Buds 8 Pro और Xiaomi Ultra Slim Magnetic Power Bank शामिल हैं। इसके अलावा नए AIoT प्रोडक्ट्स भी शोकेस किए जाएंगे। कंपनी का इवेंट बार्सिलोना में दोपहर 2 बजे CET पर शुरू होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.