Xiaomi Smart Band 9 Pro के रेंडर्स लीक, डिजाइन और कलर वेरिएंट्स का खुलासा

Smart Band 9 Pro के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2024 17:52 IST
ख़ास बातें
  • सबसे बड़ा इसके डिस्प्ले में ही देखने को मिलता है।
  • वियरेबल में हल्का सा कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • बैंड 9 प्रो में मैटे टेक्स्चर देखने को मिल सकता है।

Xiaomi Smart Band 9 में 1.62 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है

Xiaomi Smart Band 9 के बाद कंपनी अब इसका प्रो वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है। Smart Band 9 Pro के रेंडर्स पहली बार ऑनलाइन सामने आ गए हैं। रेंडर्स देखकर पता चलता है कि इसके डिजाइन में पुराने मॉडल से बहुत अधिक अंतर देखने को नहीं मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसा होगा अपकमिंग फिटनेस बैंड का डिजाइन। 

Smart Band 9 Pro के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। रेंडर्स को देखने पर पता चलता है कि डिजाइन में अगर कुछ सबसे बड़ा बदलाव किया गया है तो वह इसके डिस्प्ले में ही देखने को मिलता है। Ytechb के अनुसार, वियरेबल में हल्का सा कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। कहा जा सकता है कि इसका डिजाइन Apple Watch से मिलता जुलता है। नेविगेशन बटन को पिल शेप दिया गया है। 

वियरेबल के साइड फ्रेम में भी बदलाव है। बैंड 9 प्रो में मैटे टेक्स्चर देखने को मिल सकता है। इसका डिस्प्ले बड़ा होगा और इसमें बेजल्स पतले होंगे। वियरेबल में कम से कम तीन कलर वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं जिनमें सिल्वर, ब्लैक और गोल्ड शामिल हो सकते हैं। रेंडर्स देखकर पता चलता है कि इसके डिजाइन में पुराने मॉडल से बहुत अधिक अंतर देखने को नहीं मिलेगा। स्पेसिफिकेशंस के बारे में बहुत अधिक जानकारी यहां पर नहीं दी गई है। लेकिन Band 8 Pro के स्पेसिफिकेशंस से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। 

Band 8 Pro में 1.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 336 x 480 पिक्सल रिजॉल्यूशन है और 60Hz का रिफ्रेश रेट है। वियरेबल में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स हैं। यह 5ATM वाटर रसिस्टेंस के साथ आता है। इसमें 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। Smart Band 9 Pro में कंपनी स्मार्ट फीचर्स के मामले में भी कई अपग्रेड्स दे सकती है। इसमें GPS, स्मार्ट कनेक्टिविटी ऐप फीचर भी शामिल हो सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Dial Shape

Rectangle

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
  2. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  3. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  4. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  2. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  4. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  5. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  7. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  8. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  9. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  10. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.