Xiaomi ने लॉन्च किए UV400 प्रोटेक्शन वाले Pilota Sunglasses, जानें कीमत

लेंस पर इनमें ट्रांसपेरेंट पेंट की पतली फिल्म दी गई है जिससे लेंस पर आसानी से फिंगरप्रिंट नहीं पड़ते हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2022 13:41 IST
ख़ास बातें
  • लेंस पर आसानी से फिंगरप्रिंट नहीं पड़ते हैं।
  • ये पसीने, तेल और अन्य तरल पदार्थों में आसानी से खराब नहीं हो पाते हैं।
  • इनके लेंस में खास रिफ्रेक्शन गुण हैं।

Xiaomi Pilota Sunglasses की चीन में कीमत RMB 199 (लगभग 2500 रुपये) है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने नए सनग्लास (Sunglass) Pilota लॉन्च किए हैं। Xiaomi Pilota Sunglasses में खास तरह का डिजाइन दिया गया है। जैसा कि इनके नाम से भी पता चलता है, ये पॉयेट्स द्वारा पहने जाने वाले चश्मों की तरह बनाए गए हैं। बल्कि, आपको हैरानी होगी कि ये चश्में पायलेट्सट द्वारा पहने जाने वाले चश्मों से भी बहुत ज्यादा स्लिम डिजाइन के साथ आते हैं। कंपनी का कहना है कि पतले होने के साथ-साथ ये टिकाऊ भी हैं। इन्हें स्टेनलेस स्टील एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ बनाया गया है। कंपनी ने इनकी आरामदायकता पर ज्यादा ध्यान रखा है और उसके बाद इनके टिकाऊपन को ध्यान में रखा है। 
 

Xiaomi Pilota Sunglasses price, availability

Xiaomi Pilota Sunglasses की चीन में कीमत RMB 199 (लगभग 2500 रुपये) है। इन्हें दो कलर आप्शंस- ब्लैक और ब्लू में शाओमी की ऑफिशिअल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

Xiaomi Pilota Sunglasses design, features

शाओमी ने इनके लेंस के बारे में कहा है कि Pilota Sunglasses में नाइलॉन पॉलराइज्ड लेंस का इस्तेमाल किया गया है जिन्हें जर्मनी से इम्पोर्ट किया जाता है। इन लेंस में खास रिफ्रेक्शन गुण हैं। ये आपको UV400 प्रोटेक्शन देते हैं। साधारण चश्मों की बजाए ये सूरज की अल्ट्रावॉयलेट किरणों से आपकी आंखों का अधिक बचाव करने में सक्षम हैं। कंपनी का कहना है कि पतले होने के साथ-साथ ये टिकाऊ भी हैं। इन्हें स्टेनलेस स्टील एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ बनाया गया है। 

इसके अलावा लेंस पर इनमें ट्रांसपेरेंट पेंट की पतली फिल्म दी गई है जिससे लेंस पर आसानी से फिंगरप्रिंट नहीं पड़ते हैं। साथ ही, इसकी वजह से ये पसीने, तेल और अन्य तरल पदार्थों में आसानी से खराब नहीं हो पाते हैं। गर्मियों के सीजन में इन सनग्लासेज का लॉन्च करना कस्टमर्स को लुभा सकता है क्योंकि महामारी का असर खत्म होते देख अब लोग धीरे धीरे घरों से बाहर निकलना शुरू हो चुके हैं। जो लोग हाल ही में कहीं छुट्टियां बिताने के लिए प्लान कर रहे हैं, उनके लिए यह चश्में एक परफेक्ट लॉन्च साबित हो सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी 62,500 करोड़ रुपये की स्कीम
  2. भारत में क्रिप्टोकरेंसी को 'एसेट' का दर्जा नहीं मिला, सरकार ने दी जानकारी
  3. Just Corseca की नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स हुए लॉन्च, कीमत 1499 रुपये से शुरू
  4. 20000mAh बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला नया पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत व खास फीचर्स
  5. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
  6. Huawei FreeClip 2 S ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 38 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. GoBoult Tenet Pro ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 75 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. Redmi K100 सीरीज के हाई-एंड मॉडल में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  9. भारत के सबसे बड़े परमाणु प्लांट से जुड़ा डेटा लीक? हजारों डॉक्यूमेंट्स पहुंचे डार्क वेब पर!
  10. ₹3,400 सस्ता मिल रहा तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Motorola स्मार्टफोन, ये है पूरी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.