सिंगल चार्ज में 20 घंटे चलने वाला Xiaomi Noise Cancelling Bluetooth Headset Necklace लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi नॉयज कैंसलिंग ब्लूटूथ हेडसेट नेकलेस को बहुत तेजी से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, इसकी 10 मिनट की चार्जिंग 7 घंटे तक का प्लेबैक टाइम ऑफर करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 सितंबर 2022 15:21 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi नॉयज कैंसलिंग ब्लूटूथ हेडसेट नेकलेस की असली कीमत 499 yuan है।
  • Xiaomi नॉयज कैंसलिंग ब्लूटूथ हेडसेट नेकलेस को तेजी से चार्ज कर सकते हैं।
  • Xiaomi के नए वायरलेस हेडसेट नेकलेस को IPX5 रेटिंग दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

टेक दिग्गज कंपनी Xiaomi ने नॉयज कैंसलिंग ब्लूटूथ हेडसेट पेश किए हैं जो 20 घंटे तक का प्लेबैक टाइम ऑफर करते हैं। इस प्रोडक्ट को चीन में क्राउडफंडिंग कैंपेन के जरिए 429 yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 4,848 रुपये में लॉन्च किया गया है। Xiaomi के Noise Cancelling Bluetooth Headset Necklace का डिजाइन काफी फैशनेबल है और इसे नेकलेस की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस हेडसेट नेकलेस में 5 टच कंट्रोल्स और मैग्नेटिक अब्सॉर्प्शन दिया गया है। यह 43dB एक्टिव नॉइस रिडक्शन को सपोर्ट करता है। 

Xiaomi के नए वायरलेस हेडसेट नेकलेस को IPX5 रेटिंग और 2.5D ग्लेज्ड ग्लास टेक्नोलॉजी दी गई है। यह 3kHz ब्रॉडबैंड नॉयज  रिडक्शन और कॉल रिडक्शन को सपोर्ट करता है। इसके लिए यह 6 माइक्रोफोन सिस्टम का इस्तेमाल करता है। इस हेडसेट में हाई-क्वालिटी ऑडियो सिस्टम दिया गया है जो 13.4mm के बड़े मूविंग कोइल यूनिट, HHDC 4.0 अल्ट्रा -क्लियर डिकोडिंग और HRTF प्रोफेशनल  ट्यूनिंग के साथ आता है। इसमें LLAC लो-लेटेंसी ऑडियो डिकोडिंग मैकेनिज्म भी मौजूद है। 

Xiaomi नॉयज कैंसलिंग ब्लूटूथ हेडसेट नेकलेस को बहुत तेजी से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, इसकी 10 मिनट की चार्जिंग 7 घंटे तक का प्लेबैक टाइम ऑफर करती है। इस डिवाइस का कॉलर ही इसकी चार्जिंग केबल है और जब यह अनप्लगड हो तब इसे चार्ज किया जा सकता है।
 

Xiaomi नॉयज कैंसलिंग ब्लूटूथ हेडसेट नेकलेस की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
उपलब्धता की बात की जाए तो इस डिवाइस की शिपिंग 5 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। इस नॉइस-कैंसलिंग ब्लूटूथ हेडसेट नेकलेस की असली कीमत 499 yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से तकरीबन 5,638 रुपये है। इसका क्राउडफंडिंग लॉन्च प्राइस सीमित समय के लिए 429 yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 4,848 रुपये है। इस प्रोडक्ट की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.