शाओमी ने लॉन्च किया मी वीआर हेडसेट

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 4 अगस्त 2016 16:32 IST
ख़ास बातें
  • फिलहाल, इस वीआर हेडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है
  • शाओमी के मी वीआर हेडसेट को अभी सिर्फ चीन में पेश किया गया है
  • यूज़र इसके साथ 4.7 इंच से 5.7 इंच के फोन का इस्तेमाल कर पाएंगे
शाओमी ने गुरुवार को अपना वर्चुअल रियालिटी हेडसेट लॉन्च कर दिया। इसे मी वीआर हेडसेट के नाम से जाना जाएगा। फिलहाल, इस वीआर हेडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। वीआर हेडसेट को बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध कराया गया है जिन्हें इसके लिए रजिस्टर करना होगा। कंपनी जिन बीटा टेस्टर को चुनेगी वे मात्र 1 चीनी युआन में वीआर हेडसेट खरीद पाएंगे।

मी वीआर हेडसेट में 'टू-वे ज़िपर डिजाइन' है। कंपनी का दावा है कि इस डिजाइन की वजह से वीआर हेडसेट में स्मार्टफोन को अंदर डालना और बाहर निकालना आसान होगा। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित होगा कि फोन हेडसेट के बाहर ना निकले। कंपनी ने बताया है कि इसका डिजाइन ऐसा है कि अलग-अलग साइज़ के हेडसेट को इसमें रखना आसान होगा।

शाओमी के मी वीआर हेडसेट को अभी सिर्फ चीन में पेश किया गया है। इसमें लाइक्रा और ईवा फैब्रिक्स का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का कहना है कि इन मैटेरियल की वजह से यह प्रोडक्ट बहुत कंफर्टेबल और हल्का है। इस हेडसेट में आगे की तरफ दो छेद जैसा हिस्सा खाली दिया गया है। यूज़र इसकी मदद से हेडसेट में अपने स्मार्टफोन को ठीक से रख पाएंगे। इस खाली स्थान से फोन को ज्यादा गर्म होने से रोका जा सकेगा।

मी वीआर हेडसेट का डाइमेंशन 201x107x91 मिलीमीटर है और वज़न 208.7 ग्राम। यूज़र 4.7 इंच से 5.7 इंच के फोन इस हेडसेट में लगा पाएंगे। कंपनी ने एंटी-ग्लेयर लेंस का इस्तेमाल किया है। शाओमी ने वीआर हेडसेट में नहीं फिसलने वाले पैड भी दिए हैं।
Advertisement
 

कंपनी ने इस दौरान मी वीआर ऐप और ईको सिस्टम भी पेश किया। इस ऐप में हेडसेट को दिमाग में रखकर बनाए गए कंटेंट मौजूद हैं। मी वीआर हेडसेट को यूज़र अपनी पंसद के हिसाब से कस्टमाइज भी कर पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  5. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.