Xiaomi Mi Smart Band 6 जल्द होगा लॉन्च, SpO2 और एलेक्सा सपोर्ट से होगा लैस

Mi Smart Band 5 में 1.1 इंच एमोलेड कलर फुल टच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 126x294 पिक्सल, 16 बिट कलर और 450 निट्स ब्राइटनेस है। Xiaomi का दावा है कि यह बैंड सिंगल चार्ज पर 14 दिनों की बैटरी लाइफ देता है और पावर सेविंग मोड में 21 दिनों तक चलता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 24 फरवरी 2021 12:45 IST
ख़ास बातें
  • Mi Smart Band 6 होगा Mi Band 5 का सक्सेसर
  • मी स्मार्ट बैंड 6 इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी हुआ है लिस
  • मी स्मार्ट बैंड 6 को Zepp app पर भी कथित रूप से स्पॉट हो चुका है

Xiaomi ने मी स्मार्ट बैंड 6 से संबंधित किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Mi Smart Band 6 जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है, जिसके संकेत कथित BIS लिस्टिंग से प्राप्त हुए हैं। यह स्मार्ट बैंड मॉडल नंबर XMSH15HM के साथ ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) पर लिस्ट हुआ है, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा ट्विटर पर दी गई है। नाम से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह बैंड भारत में पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च हुए Mi Smart Band 5 का सक्सेसर होगा। आपको बता दें, इस बैंड को भारत से पहले जून महीने में चीन में Mi Band 5 के नाम से लॉन्च किया गया था। मी स्मार्ट बैंड 6 नाम से अटकले लगाई जा सकती है कि यह बैंड Mi Band 6 के रूप में चीन में दस्तक दे सकता है।
 

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि Xiaomi Mi Smart Band 6 ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैंडर्ड (BIS) वेबसाइट पर मॉडल नंबर  XMSH15HM के साथ लिस्ट हो चुका है। हालांकि, इस लिस्टिंग में बैंड से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन इससे यह साफ हो गया है कि यह बैंड आने वाले दिनों में भारत में लॉन्च किया जाएगा। केवल BIS लिस्टिंग ही नहीं... इसके अलावा, कथित रूप से यह बैंड इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी इसी मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है।
Advertisement

Mysmartprice की रिपोर्ट के अनुसार, मी स्मार्ट बैंड 6 को Zepp app पर स्पॉट किया जा चुका है। ऐप के सोर्स कोड डेटा से खुलासा होता है कि मी बैंड 6 Alexa और SpO2 सेंसर सपोर्ट के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा इसमें बिल्ट-इन जीपीएस सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा Mi Smart Band 5 की तुलना में यह बैंड बड़े डिस्प्ले से लैस हो सकता है। बता दें, मी बैंड 5 में 1.1 इंच डिस्प्ले दिया गया था।
 

Mi Smart Band 5 features

मी बैंड 5 में 1.1 इंच एमोलेड कलर फुल टच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 126x294 पिक्सल, 16 बिट कलर और 450 निट्स ब्राइटनेस है। Xiaomi का दावा है कि यह बैंड सिंगल चार्ज पर 14 दिनों की बैटरी लाइफ देता है और पावर सेविंग मोड में 21 दिनों तक चलता है। इसके अलावा कंपनी ने लेटेस्ट Mi Band में मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट पेश किया है, ताकि केवल चार्जिंग के लिए स्ट्रैप से कैप्सूल निकालने की जरूरत न पड़े। मी स्मार्ट बैंड 5 को पूरा चार्ज होने में 2 घंटे से भी कम का समय लगता है।
Advertisement

फिलहाल, Xiaomi ने मी स्मार्ट बैंड 6 से संबंधित किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.