Xiaomi Mi Band 7 के लिए आया पहला लीक! बड़ी डिस्प्ले के अलावा होंगे ये खास फीचर्स

Xiaomi Mi Smart Band 7 को कंपनी की ओर अभी कन्फर्म नहीं किया गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मार्च 2022 10:08 IST
ख़ास बातें
  • Mi Smart Band 7 का पहला लीक ऑनलाइन सामने आया है।
  • फिटनेस बैंड में 192 x 490p रिजॉल्यूशन के साथ 'ऑलवेज ऑन' डिस्प्ले होगी।
  • Mi Smart Band 7 में एक स्मार्ट अलार्म फीचर भी देखने को मिल सकता है।

Mi Smart Band 6 को शाओमी ने पिछले साल मार्च में लॉन्च किया था।

Xiaomi Mi Smart Band 7 के लिए इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। शाओमी के अपकमिंग फिटनेस बैंड के लिए लीक्स का सिलसिला शुरू हो गया है और डिवाइस का पहला लीक ऑनलाइन सामने आया है। इसमें कंपनी के नेक्स्ट स्मार्ट बैंड में बड़ी डिस्प्ले होने का दावा किया गया है। यह Xiaomi Mi Smart Band 6 का सक्सेसर होगा जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। Mi Smart Band 6 की तरह ही शाओमी Mi Smart Band 7 को भी एक अफॉर्डेबल स्मार्ट बैंड (affordable smart band) के रूप में लॉन्च कर सकती है। 

XDAdevelopers की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, Mi Band 7 के कुछ फीचर्स का अनुमान शाओमी ऐप्स में पाए जाने वाले कोड की मदद से लगाया जा सकता है। इन कोड्स के मुताबिक Mi Smart Band 7 का कोडनेम L66 होगा और इसके मॉडल नम्बर M2129B1 और M2130B1 होंगे। फिटनेस बैंड में 192 x 490p रिजॉल्यूशन के साथ 'ऑलवेज ऑन' डिस्प्ले होगी जिसमें कुछ वॉचफेस का सपोर्ट होगा। इसमें एरोबिक्स से लेकर जुम्बा तक कई स्पोर्ट्स मोड भी होंगे। लीक में कहा गया है कि फिटनेस ट्रैकर बिल्ट-इन जीपीएस से लैस होगा। हालांकि, इसकी पुष्टि होने तक फीचर को संभावित ही माना जाए। 

Mi Smart Band 7 में एक स्मार्ट अलार्म फीचर भी देखने को मिल सकता है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि सेट किए गए अलार्म टाइम से 30 मिनट पहले ही यह आपको हल्की नींद में से जगा देगा। इसके अलावा इस फिटनेस बैंड में पावर सेविंग मोड (Power Saving Mode) भी होगा जो डिवाइस की बैटरी लाइफ को बढ़ाने में मदद करेगा। 

Xiaomi Mi Smart Band 7 को कंपनी की ओर अभी कन्फर्म नहीं किया गया है। इसके पहले आए मॉडल की बात करें तो Mi Smart Band 6 पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था। अब इस साल मार्च महीने में ही डिवाइस का पहला लीक सामने आया है। संभावना है कि Smart Band 7 भी मार्च में ही लॉन्च किया जा सकता है। शोओमी कम कीमत में अफॉर्डेबल फिटनेस बैंड उपलब्ध करवाने के लिए जानी जाती है। स्मार्ट बैंड 7 के मामले में भी किफायती दाम में फीचर पैक्ड डिवाइस देखने को मिल सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल
  2. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  3. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
#ताज़ा ख़बरें
  1. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
  2. GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल
  3. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
  4. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  5. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  6. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  7. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  8. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  9. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  10. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.