Xiaomi Mi Band 4C लॉन्च, जानें इस फिटनेस बैंड की खासियतें

Xiaomi Mi Band 4C की कीमत लगभग 1,300 रुपये है। Mi Band 4C आपको चार कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो चार कलर हैं- ग्रेफाइट ब्लैक, डीप ब्लू, ऑलिव ग्रीन और वाइब्रेंट ऑरेंज।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 17 जुलाई 2020 18:56 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Band 4C ताइवान में हुआ है लॉन्च
  • मी बैंड 4सी में मौजूद है 130mAh की बैटरी
  • मी बैंड 4सी में 1.08 इंच का कलर टच स्क्रीन दी गई

Xiaomi Mi Band 4C का भार 13 ग्राम

Xiaomi Mi Band 4C को ताइवान में लॉन्च कर दिया गया है, जिसे चीन में अप्रैल में लॉन्च हुए Redmi Band के ग्लोबल वर्ज़न के तौर पर लॉन्च किया गया है। यह आयताकार डिज़ाइन में आता है और इसमें आपको चार कलर ऑप्शन मिलेंगे। Xiaomi के अनुसार, मी बैंड 4सी आपको सिंगल चार्ज पर 14 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है। वहीं, इसे चार्ज करने के लिए किसी यूएसबी केबल की भी जरूरत नहीं पड़ती है। यह बैंड कलर टच स्क्रीन और हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ फिटनेस ट्रैकिंग और वाटर रसिस्टेंट के साथ आता है। वज़न में भी यह बैंड काफी हल्का है।
 

Mi Band 4C price

Xiaom के मी बैंड 4सी की कीमत TWD 495 (लगभग 1,300) रुपये है। जैसा कि हमने बताया यह Mi Band 4C आपको चार कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो चार कलर हैं- ग्रेफाइट ब्लैक, डीप ब्लू, ऑलिव ग्रीन और वाइब्रेंट ऑरेंज (रंगों के नाम का अनुवाद किया गया है)। यह फिलहाल ताइवान में खरीद के लिए उपलब्ध है, इसकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
 

Mi Band 4C specifications and features

मी बैंड 4सी में 1.08 इंच का कलर टच स्क्रीन दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 128x220 पिक्सल है और इसकी ब्राइटनेस 200 निट्स है। इस पर 2डी टैम्पर्ड ग्लास लगाया गया है। यह बैंड 130 एमएएच बैटरी के साथ आता है, कंपनी का कहना है कि यह बैटरी 14 दिन तक आपका साथ देती है। मी बैंट 4सी का भार 13 ग्राम है और यह ब्लूटूथ वी5.0 के साथ आता है। यह बैंड एंड्रॉयड व IOS के 4.4 वर्ज़न व उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर कनेक्ट होता है।

Mi Band 4C में 5ATM वाटर रसिस्टेंट और 5 स्पोर्ट्स मोड ट्रैकिंग के साथ आता है, जिसमें आउटडोर रनिंग, साइकलिंग, एक्सरसाइज़, फास्ट वॉकिंग और ट्रैडमिल आदि शामिल हैं। आपको 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लिप ट्रैकिंग और सेडन्टेरी रिमाइंर भी मिलता है। मी बैंड 4सी आपको ऐप्स, कॉल आदि की नोटिफिकेशन भी देगा और इसके जरिए आप म्यूजिक को भी कंट्रोल कर सकेंगे। इस स्मार्ट बैंड को चार्ज करने के लिए, आपको इसे डायरेक्टली यूएसबी पोर्ट में कनेक्ट करना होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Water Resistant

हां

Heart Rate Monitor

हां

Compatible Devices

Android, iOS

Battery Life (Days)

14
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi Band 4C, Mi Band 4C price, Mi Band 4C specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.