महिला का दावा, थायरॉयड का इलाज शुरू कराने से पहले ही Apple वॉच बता रही थी लक्षण

लॉरेन का कहना है कि अगर उन्‍होंने अपनी ऐपल वॉच पर नोटिफिकेशन ऑन किए होते, तो उन्‍हें पहले ही अपनी सिचुएशन का पता चल जाता।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 फरवरी 2022 12:59 IST
ख़ास बातें
  • सिडनी की रहनी वालीं टिकटॉक यूजर लॉरेन ने एक वीडियो बनाया है
  • उन्‍होंने बताया है कि ऐपल वॉच उनके हेल्‍थ में बदलाव को नोटिस कर रही थी
  • नोटिफ‍िकेशन ऑन नहीं होने की वजह से लॉरेन को वक्‍त पर पता नहीं चला

लॉरेन को Apple वॉच के जरिए पता चला कि ऑक्सीजन कम लेने की वजह से उनके स्‍ट्रेस लेवल में बढ़ोतरी हुई।

हेल्‍थ और फ‍िटनेस का खयाल रखने वाले लोगों के लिए Apple वॉच एक बेहतरीन डिवाइस साबित हो रही है। ऐसे कई वाकये सामने आए हैं, जब ऐपल वॉच की वजह से यूजर गंभीर स्थिति में पहुंचने से बच गए। कोरोना महामारी के इस दौर में एक स्‍टडी से पता चला है कि बीमारी की असल शुरुआत से 10 दिन पहले तक Apple वॉच  संभावित कोविड-19 के लक्षणों की पहचान करने में सक्षम थी। हालिया मामला ऐपल वॉच इस्‍तेमाल करने वाली एक टिकटॉक यूजर से जुड़ा है। यूजर की हेल्‍थ में हो रहे बदलावों को ऐपल वॉच ने पहचान लिया। 

सिडनी की रहनी वालीं टिकटॉक यूजर लॉरेन ने एक वीडियो बनाया है। अपने वीडियो के जरिए लॉरेन ने बताया है कि उनकी ऐपल वॉच ने हार्ट रेट और शरीर में हुए दूसरे बदलावों को ट्रैक किया। लॉरेन, थायरॉयड (thyroid) से जूझ रही हैं और इसका इलाज करा रही हैं। लॉरेन ने बताया है कि इलाज शुरू कराने से महीनों पहले ही ऐपल वॉच उनकी हेल्‍थ कंडीशन के बारे में बता रही थी। लॉरेन का कहना है कि अगर उन्‍होंने अपनी ऐपल वॉच पर नोटिफिकेशन ऑन किए होते, तो उन्‍हें पहले ही अपनी सिचुएशन का पता चल जाता। लॉरेन को Apple वॉच के जरिए पता चला कि ऑक्सीजन कम लेने की वजह से उनके स्‍ट्रेस लेवल में बढ़ोतरी हुई। लॉरेन काफी वक्‍त से थकान, चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण महसूस कर रही थीं। 

लॉरेन ने अपने अनुभव से बताया है कि ऐपल वॉच उन परिस्थितियों में मददगार साबित हो सकती है, जहां तनाव बढ़ने की वजह से किसी की मेडिकल कंडीशन गंभीर हो सकती है। Apple वॉच में मौजूद सेंसर स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़ी अहम जानकारियां देते हैं। यही वजह है कि लोगों के बीच ऐपल वॉच का इस्‍तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इसका फॉल डिटेक्‍शन मैकेनिज्‍म फीचर भी काफी लोगों की जान बचा चुका है। 

ऐपल वॉच के इतने फायदों के बावजूद इस पर सुरक्षित नहीं होने के भी आरोप लगे हैं। कुछ महीनों पहले अमेरिका में हुए एक मुकदमे में दावा किया गया है कि अब तक बनाए गई हरेक Apple वॉच के मॉडल में "अनसेफ डिफेक्‍ट" है। यह दावा विशेषरूप से इस तथ्‍य के साथ किया गया है कि फूलने वाली बैटरी को समायोजित करने के लिए ऐपल वॉच में इंटरनल स्‍पेस नहीं है। दावा है कि ऐपल वॉच में "अज्ञात और अनुचित रूप से खतरनाक सुरक्षा खतरा है।" केस में Apple वॉच से लेकर Apple वॉच सीरीज 6 तक के हर मॉडल का नाम है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.