• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • 32 घंटे तक की बैटरी के साथ WeCool Moonwalk M2 ENC TWS ईयरफोन्स भारत में लॉन्च, कीमत महज 1,599 रुपये...

32 घंटे तक की बैटरी के साथ WeCool Moonwalk M2 ENC TWS ईयरफोन्स भारत में लॉन्च, कीमत महज 1,599 रुपये...

WeCool Moonwalk M2 ENC TWS की कीमत 1,599 रुपये है और यह एक्सक्लूसिवली Amazon पर खरीद के लिए ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।

32 घंटे तक की बैटरी के साथ WeCool Moonwalk M2 ENC TWS ईयरफोन्स भारत में लॉन्च, कीमत महज 1,599 रुपये...

WeCool Moonwalk M2 ENC में मिलता है ब्लैक कलर ऑप्शन

ख़ास बातें
  • WeCool Moonwalk M2 ENC में ब्लूटूथ वी5.1 कनेक्टिविटी मौजूद है
  • ईयरफोन में एनवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन फीचर दिया गया है
  • खरीद के लिए यह ईयरफोन Amazon पर उपलब्ध हैं
विज्ञापन
WeCool Moonwalk M2 ENC ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन को भारत में गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह बजट फ्रेंडली ईयरफोन एन्हैंस्ड कॉलिंग एक्सपीरियंस और पंची बेस के लिए एनवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन (ENC) के साथ आता है। इस ईयरफोन में गेमिंग मोड और दोनों बड्स में टच कंट्रोल्स दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि यह ईयरफोन्स एर्गनॉमिक डिज़ाइन के साथ आते हैं और यह काफी हल्के हैं जो कि शानदार फीटिंग प्रदान करते हैं। WeCool का उद्देश्य आने वाले महीनों में TWS ईयरफोन रेंज के तहत नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करना भी है।
 

WeCool Moonwalk M2 ENC TWS earphones price, availability

WeCool Moonwalk M2 ENC TWS की कीमत 1,599 रुपये है और यह एक्सक्लूसिवली Amazon पर खरीद के लिए ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
 

WeCool Moonwalk M2 ENC TWS earphones specifications

WeCool Moonwalk M2 ENC ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन एर्गनॉमिकली डिज़ाइन में आते हैं, जो कि काफी हल्के और अच्छी फीटिंग प्रदान करने वाले हैं। इनमें 10mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं और कॉलिंग, वॉल्यूम व म्यूज़िक को कंट्रोल करने के लिए इनमें कंट्रोल बटन भी दिए गए हैं। इसमें आपको वर्गाकार केस एलईडी बैटरी स्टेटस इंडिकेटर के साथ मिलेगा। ट्रू वायरलेस ईयरफोन में गेमिंग मोड दिया गया है, जिसे बड्स पर मौजूद बटन को लॉन्ग प्रेस करके एक्टिवेट किया जा सकता है। यह वॉयस असिस्टेंट को भी सपोर्ट करता है, जिसमें Google Assistant और Siri शामिल है।

Moonwalk M2 ENC ईयरफोन में एनवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन फीचर दिया गया है, जो कि कॉलिंग के दौरान बाहर के शोर को फिल्टर करके शानदार कॉलिंग अनुभव प्रदान करता है। इनमें ब्लूटूथ वी5.1 कनेक्टिविटी मौजूद है और यह क्विक पेयर टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करते हैं। ईयरफोन IPX5 वाटर रसिस्टेंट है। ईयरफोन को लेकर दावा किया गया है कि यह 32 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करत हैं, जिसमें 8 घंटे ईयरबड्स के साथ और 24 घंटे चार्जिंग केस के साथ प्लेबैक प्राप्त होता है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
ColourBlack
Headphone TypeIn-Ear
Microphoneहां
ConnectivityTrue Wireless Stereo (TWS)
TypeEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  3. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  4. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  5. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  6. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  7. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  8. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  9. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  10. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »