बेहतर हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स, नए वॉच फेस के साथ आएगा Apple का नया watchOS 9, जानें सभी फीचर्स

watchOS 9 अपडेट शुरुआत में उन डेवलपर्स के लिए जारी किया गया है, जो ऐप्पल डेवलपर प्रोग्राम का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 जून 2022 00:38 IST
ख़ास बातें
  • WWDC में iOS 16 के साथ घोषित हुआ watchOS 9
  • शुरुआत में Apple डेवलपर प्रोग्राम का हिस्सा रहे डेवलपर्स के लिए होगा जारी
  • सुधारों और नए फीचर्स के साथ-साथ watchOS 9 चार नए वॉच फेस भी लाता है

watchOS 9 को Apple Watch Series 4 के लिए फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट के रूप में भी उपलब्ध कराया जाएगा

Apple ने सोमवार को WWDC 2022 में watchOS 9 को घोषित किया। वॉचओएस की नई रिलीज Apple Watch यूजर्स को अपने हेल्थ और फिटनेस को बेहतर ढंग से ट्रैक करने में मदद करेगी। इसके साथ ही नया OS अब एट्रियल फाइब्रिलेशन (AFib) पर लगातार नजर रखेगा और कंपनी ने स्लीप ट्रैकिंग में भी सुधार किए हैं। ऐप्पल ने नए watchOS 9 के जरिए मेडिकेशन्स ऐप भी पेश किया है। इसके अलावा, वॉचओएस 9 नए वॉच फेस और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस लाता है। फिटनेस के दीवानों को आकर्षित करने के लिए ऐप्पल ने नए वर्कआउट फीचर भी पेश किए हैं।
 

watchOS 9 availability

वॉचओएस 9 अपडेट शुरुआत में उन डेवलपर्स के लिए जारी किया गया है, जो ऐप्पल डेवलपर प्रोग्राम का हिस्सा हैं। watchOS 9 का एक पब्लिक बीटा अगले महीने रिलीज होगाा। लेटेस्ट वॉचओएस Apple Watch Series 4 के लिए फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट के रूप में भी उपलब्ध होगा या बाद में iPhone 8 या उसके बाद रिलीज हुए मॉडल और iPhone SE (2020) या उसके बाद लॉन्च हुए SE मॉडल में iOS 16 के साथ इस साल के आखिर के महीनों में कभी (सितंबर में अनुमानित) जोड़ा जाएगा।
 

watchOS 9 features

वॉचओएस 9 के जरिए आने वाले सबसे बड़े बदलावों में से एक फिटनेस और स्वास्थ्य ट्रैकिंग का विस्तार है। नया वॉचओएस एक AFib History फीचर लाता है जो यूजर्स को एक विशेष अवधि - दिन या हफ्ते के समय में एट्रियल फिब्रिलेशन की स्थिति को ट्रैक और मॉनिटर करने का फायदा देता है। यूजर्स अपने AFib पैटर्न का PDF अपने डॉक्टर के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

watchOS 9 चार नए वॉच फेस भी लाता है। यह अपडेट हर तरह के वर्कआउट में नए फीचर्स भी जोड़ता है, जिसमें हार्ट रेट जोन भी शामिल हैं। इसके अलावा, एक नया कस्टम वर्कआउट मोड है, जिससे आप अपने वर्कआउट के अनुसार अलर्ट जोड़ सकते हैं। Apple ने एक मल्टी स्पोर्ट वर्कआउट टाइप भी पेश किया है।
Advertisement

अपडेटेड वर्कआउट अनुभव के अलावा, वॉचओएस 9 ऐप्पल वॉच पर स्लीप ट्रैकिंग को बेहतर बनाने के लिए स्लीप स्टेज लाता है। कंपनी ने दावा किया कि नया फीचर REM, कोर और डीप स्लीप स्टेज का पता लगाने में सक्षम है।

ऐप्पल के वॉचओएस 9 में एक मेडिसिन ऐप भी शामिल है, जो यूजर्स को उनकी दवाओं, विटामिन और सप्लीमेंट्स को ट्रैक करने में मदद करता है। यूजर्स अपनी दवा के लेबल को स्कैन करने और ऐप्पल वॉच पर प्रीलोडेड ऐप में अपना डेटा जोड़ने के लिए iPhone कैमरे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

नया वॉचओएस नए रिमाइंडर ऐप के साथ आता है, जो यूजर्स को डेट और टाइम, लोकेशन, टैग और नोट्स जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को जोड़ने या मैनेज करने देता है। नया कैलेंडर ऐप भी है, जो यूजर्स को सीधे ऐप्पल वॉच से नए ईवेंट बनाने की अनुमति देता है।

कीनोट के दौरान, Apple ने यह भी दावा किया कि "हेल्थ डेटा डिवाइस पर एन्क्रिप्ट किया गया है और आपकी स्पष्ट अनुमति के बिना शेयर नहीं किया जाएगा।"
Advertisement

watchOS 9 के जरिए Apple Watch यूजर्स को छह नई कीबोर्ड भाषाएं के साथ-साथ नए फैमली सेटअप के लिए सपोर्ट मिलेगा, ताकि बच्चे अपनी कलाई से पेयर्ड घरेलू डिवाइस को कंट्रोल कर सकें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , watchOS 9, WWDC 2022, Apple event 2022
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  3. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  9. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  10. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.