Vivo TWS 3e ईयरबड्स भारत में Rs 2 हजार से कम में 7 अगस्त को होंगे लॉन्च, फीचर्स का खुलासा

Vivo TWS 3e के डिजाइन का खुलासा भी यहां हो गया है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 अगस्त 2024 10:07 IST
ख़ास बातें
  • Vivo TWS 3e में कंपनी ने इंटेलिजेंट ANC सपोर्ट दिया है
  • इनमें AI आधारित नॉइज रिडक्शन फीचर मिलने वाला है
  • इसके अलावा इनमें 88ms लो लेटेंसी गेमिंग मोड दिया गया है

Vivo TWS 3e में कंपनी ने इंटेलिजेंट ANC सपोर्ट दिया है।

Photo Credit: Vivo

Vivo भारत में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज V40 को जल्द लॉन्च करने वाली है जिसके साथ कंपनी Vivo TWS 3e ईयरफोन्स भी लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसके लिए लॉन्च डेट की घोषणा भी कर दी है। इसके साथ ही ईयरबड्स का डिजाइन और मेन स्पेसिफिकेशंस भी यहां रिवील कर दिए गए हैं। आइए जानते हैं कैसे होंगे वीवो के अपकमिंग ईयरबड्स। 

Vivo TWS 3e India Launch, Price, Design, Colour Options

Vivo TWS 3e ईयरबड्स को कंपनी 7 अगस्त के दिन लॉन्च करने जा रही है। Flipkart पर एक माइक्रोसाइट भी इसके लिए लाइव कर दी गई है जिसके मुताबिक लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। यहां पर कंपनी ने इनका प्राइस भी टीज किया है। हालांकि प्राइस कितना होगा अभी इस बात का सिर्फ अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन इतना कंफर्म है कि ये ईयरबड्स 2000 रुपये से कम की रेंज में लॉन्च होंगे। कंपनी ने Rs. 1,X99 के साथ इनके प्राइस को टीज किया है। यानी 1099 रुपये से लेकर 1999 रुपये तक के बीच में यह प्राइस होगा। 

Vivo TWS 3e के डिजाइन का खुलासा भी यहां हो गया है। ईयरबड्स में इन-ईयर डिजाइन दिया गया है। इनमें राउंड स्टेम है और सिलिकॉन इयरटिप्स हैं। ईयरफोन्स को केस के अंदर वर्टीकल पोजीशन में प्लेस किया गया है। जिससे पता चलता है कि चार्जिंग कनेक्टर बॉटम की तरफ होंगे। चार्जिंग केस मैटे फिनिश में नजर आ रहा है। ईयरफोन्स को Bright White और Dark Indigo कलर में पेश किया जाएगा। 
Advertisement
 

Vivo TWS 3e Features

Vivo TWS 3e में कंपनी ने इंटेलिजेंट ANC सपोर्ट दिया है। यानी इसमें AI आधारित एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर मिलने वाला है। कॉलिंग के दौरान भी अनचाहे शोर को कम करने के लिए इनमें AI आधारित नॉइज रिडक्शन फीचर मिलने वाला है जिससे यूजर को क्लियर कॉल एक्सपीरियंस मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा इनमें 88ms लो लेटेंसी गेमिंग मोड दिया गया है। यह वीडियो और ऑडियो ट्रांसमिशन के बीच लैग को कम करेगा। 

Vivo TWS 3e में डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी फीचर भी होगा। यानी यूजर इनको एक ही समय में दो डिवाइसेज से कनेक्ट कर पाएगा। इनमें DeepX 3.0 साउंड इफेक्ट भी दिया गया है जिससे यूजर बेस सेटिंग्स को कस्टमाइज भी कर सकेगा। इसके अलावा इनमें Google Fast Pair सपोर्ट के साथ इन-ईयर डिटेक्शन फीचर भी है। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए इन्हें IP54 रेट किया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  2. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  5. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  6. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  7. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  8. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  10. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.