• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • URBAN Stella, Onyx स्मार्टवॉच सुपर AMOLED डिस्प्ले, ढेर सारे हेल्थ फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

URBAN Stella, Onyx स्मार्टवॉच सुपर AMOLED डिस्प्ले, ढेर सारे हेल्थ फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Stella स्मार्टवॉच में 1.2 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।

URBAN Stella, Onyx स्मार्टवॉच सुपर AMOLED डिस्प्ले, ढेर सारे हेल्थ फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: gourban

URBAN Stella, URBAN Onyx स्मार्टवॉच को कंपनी 3,499 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • नई स्मार्टवॉच खासतौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन की गई हैं।
  • Stella स्मार्टवॉच में 1.2 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।
  • Onyx में 1.32 इंच का बड़ा सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।
विज्ञापन
URBAN की ओर से दो नई स्मार्टवॉच लॉन्च की गई हैं। कंपनी ने नई Stella और Onyx को लॉन्च किया है जो कि खासतौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन की गई हैं। कंपनी ने इनमें स्टाइल और फंक्शनलिटी का मेलजोल किया है। Stella स्मार्टवॉच में 1.2 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस आती है। वहीं, Onyx में 1.32 इंच का बड़ा डिस्प्ले है। यह भी सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 1000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। ब्लूटूथ कॉलिंग, मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड और कई सारे हेल्थ फीचर्स भी इनमें दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें फीमेल हेल्थ फीचर्स को भी शामिल किया है। आइए जानते हैं इनकी अन्य खास स्पेसिफिकेशंस और प्राइस के बारे में। 
 

URBAN Stella, Onyx smartwatch price

URBAN Stella, URBAN Onyx स्मार्टवॉच को कंपनी 3,499 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया है। इन्हें gourban से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर भी ये खरीद के लिए उपलब्ध होंगी। 
 

URBAN Stella smartwatch specifications

URBAN Stella स्मार्टवॉच में 1.2 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें डायमंड कट बेजल और एक फॉक्स डायमंड स्टडेड डिजाइन दिया गया है। इसमें गोल्डन स्ट्रैप मिलता है। यह देखने में जूलरी वाला लुक देती है। स्मार्टवॉच में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले मोड भी दिया गया है। इसमें 100 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉचफेस मिलते हैं। ब्लूटूथ कॉलिंग, मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड और हेल्थ फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं। स्मार्टवॉच में फीमेल हेल्थ, हार्ट रेट, और SpO2 लेवल मॉनिटरिंग भी है। 
 

URBAN Onyx smartwatch specifications

URBAN Onyx में 1.32 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह लग्जरी डिजाइन के साथ आती है। इसमें गोल्ड मेटेलिक बॉडी है और ब्लैक मेटल स्ट्रैप का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 100 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉचफेस मिलते हैं। ब्लूटूथ कॉलिंग, मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड और हेल्थ फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google से मिनटों में ढूंढें खोया हुआ फोन, नुकसान से तुरंत होगा बचाव, जानें आसान तरीका
  2. Tecno Spark 50 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo Find X10 में दिया जा सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. सैटेलाइट से धरती के नक्शे पर दिखेगा आपका नाम! नासा की अनोखी पहल
  5. Xiaomi 17T, 17T Pro जल्द होंगे लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस और कीमत का हुआ खुलासा
  6. Samsung Galaxy S27 सीरीज में मिल सकता है नया कैमरा लेआउट
  7. अब मोबाइल से चलेगा चूल्हा! Xiaomi ने लॉन्च किया ऐप कनेक्टिविटी वाला स्मार्ट Gas Stove
  8. Layoffs 2026: AI की दौड़ में नौकरियां जा रही हैं? 1 महीने में 45,800 जॉब गईं, 87% केवल टेक से!
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी आईफोन में हो सकता है ऑल-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. OnePlus Pad 4 कल हो रहा भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »