48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत

Ugreen HiTune S6 Pro में 12mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जून 2026 18:21 IST
ख़ास बातें
  • ये ईयरफोन्स AAC और SBC ऑडियो कोडेक को सपोर्ट करते हैं।
  • ये IPX5 रेटिंग को सपोर्ट करते हैं।
  • इनमें 580mAh की बैटरी दी गई है।

Ugreen HiTune S6 Pro में 12mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं।

Photo Credit: ITHome

UGREEN ने अपने नए ईयरफोन HiTune S6 Pro को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। ये क्लिप-ऑन डिजाइन के साथ आते हैं। इनमें 12mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं। ईयरफोन्स में 0.6mm मैमोरी टाइटेनियम वायर का इस्तेमाल किया गया है जिससे ये यूजर को एक सिक्योर फिट उपलब्ध करवाते हैं। कंपनी ने इन्हें वाटर रसिस्टेंस भी दिया है और ये IPX5 रेटिंग को सपोर्ट करते हैं। इनमें मल्टीपल ऑडियो कोडेक का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0 सपोर्ट दिया गया है। ये 10 मीटर की रेंज में काम करते हैं। कंपनी ने इनके साथ लाइफटाइम फ्री AI असिस्टेंट सपोर्ट दिया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में। 

Ugreen HiTune S6 Pro Price

Ugreen HiTune S6 Pro की कीमत 199 युआन (लगभग 2700 रुपये) है। कंपनी ने इन्हें स्टारलाइट सिल्वर कलर में लॉन्च किया है। ये इयरफोन Ugreen ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदे जा सकते हैं। 

Ugreen HiTune S6 Pro Features

Ugreen HiTune S6 Pro में 12mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं। ये ईयरफोन्स AAC और SBC ऑडियो कोडेक को सपोर्ट करते हैं। इनमें बिल्ट-इन स्पेशिअल ऑडियो इफेक्ट दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार, ये डायरेक्शनल साउंड ट्रांसमिशन मोड के साथ आते हैं जिससे साउंड लीकेज कम होता है और प्राइवेसी बेहतर होती है। ईयरफोन्स में 0.6mm मैमोरी टाइटेनियम वायर का इस्तेमाल किया गया है जिससे ये यूजर को एक सिक्योर फिट उपलब्ध करवाते हैं। कंपनी ने इन्हें वाटर रसिस्टेंस भी दिया है और ये IPX5 रेटिंग को सपोर्ट करते हैं। 

Ugreen HiTune S6 Pro में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0 सपोर्ट दिया गया है। ये 10 मीटर की रेंज में काम करते हैं। कंपनी ने इनके साथ लाइफटाइम फ्री AI असिस्टेंट सपोर्ट दिया है। बैटरी के लिए कहा गया है कि ये सिंगल चार्ज में 9.5 घंटे तक चल सकते हैं। वहीं, चार्जिंग केस की बैटरी लाइफ को भी मिला दें तो ये 48 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। इनमें 580mAh की बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए USB टाइप-C सपोर्ट दिया गया है। कहा गया है कि इन्हें फुल चार्ज होने में 1.5 घंटे का समय लगता है। चार्जिंग केस के डाइमेंशन 77.5 × 66.3 × 26.8mm हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  5. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.