10 हजार रुपये में आने वाली टॉप 5 स्मार्टवॉच, 10 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ

अगर आप स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट लगभग 10,000 रुपये है तो हम आपके लिए बेस्ट विकल्प लेकर आए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 सितंबर 2025 08:00 IST
ख़ास बातें
  • Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Fire-Boltt Clikk में 2.12 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Noise Pro 6 में 1.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Unsplash/Ana Achim

अगर आप स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट लगभग 10,000 रुपये है तो हम आपके लिए बेस्ट विकल्प लेकर आए हैं। भारत में 10,000 रुपये से कम कीमत वाली कुछ स्मार्टवॉच अभी खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर Titan Celestor से लेकर Fitbit Versa 3, Fire-Boltt Clikk, Noise Pro 6 और Amazfit Active 2 जैसी वॉच उपलब्ध हैं। आइए 10 हजार रुपये में आने वाले टॉप 5 स्मार्टवॉच के बारे में विस्तार से जानते हैं।


10 हजार में आने वाले बेस्ट स्मार्टवॉच


Titan Celestor
Titan Celestor फ्लिपकार्ट पर 9,995 रुपये में मिल रही है। बैंक ऑफर की बात करें तो बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1,500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 8,995 रुपये हो जाएगी। Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466x466 पिक्सल है। यह ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले के साथ 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करती है। इस वॉच की बैटरी 10 दिनों तक चलती है, वहीं ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 4 दिनों तक चलती है।

Fitbit Versa 3
Fitbit Versa 3 फ्लिपकार्ट पर 10,899 रुपये में उपलब्ध है। बैंक ऑफर के मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1,500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 9,809 रुपये हो जाएगी। इस वॉच में बिल्ट इन जीपीएस के साथ 24/7 हार्ट रेट ट्रैकिंग और एक्टिव जोन मिनट्स मिलते हैं। यह वॉच गूगल एसिस्टेंट और अमेजन एलेक्सा बिल्ट इन के साथ आती है। इस वॉच की बैटरी 6 दिनों तक चलती है।

Fire-Boltt Clikk 
Fire-Boltt Clikk फ्लिपकार्ट पर 10,399 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1,500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 9,359 रुपये हो जाएगी। Fire-Boltt Clikk में 2.12 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 419x502 पिक्सल है। इस वॉच में 1000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 2GB RAM + 16GB ROM स्टोरेज मिलती है।

Amazfit Active 2
Amazfit Active 2 अमेजन पर 9,999 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर को देखते हुए फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1,500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 8,999 रुपये हो जाएगी। Amazfit Active 2 में 44mm की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें बिल्ट इन GPS दिया गया है। इसमें दी गई बैटरी 10 दिनों तक चल सकती है। यह वॉच 5ATM वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग है। यह आईओएस और एंड्रॉयड दोनों फोन के साथ काम कर सकती है। इस वॉच में 160+ स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है।

Noise Pro 6
Noise Pro 6 अमेजन पर 5,999 रुपये में लिस्ट की गई है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो सभी बैंकों के कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 4,999 रुपये हो जाएगी। Noise Pro 6 में 1.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह आईओएस और एंड्रॉयड दोनों फोन के साथ काम कर सकती है। इस वॉच में EN2 प्रोसेसर दिया गया है। यह Nebula UI 2.0 पर काम करती है।

Advertisement

Noise Pro 6 की कीमत कितनी है?

Noise Pro 6 अमेजन पर 5,999 रुपये में लिस्ट की गई है।

Amazfit Active 2 की कीमत कितनी है?

Amazfit Active 2 अमेजन पर 9,999 रुपये में लिस्टेड है।

Fire-Boltt Clikk की कीमत कितनी है?

Fire-Boltt Clikk फ्लिपकार्ट पर 10,399 रुपये में लिस्टेड है।

Advertisement

Fitbit Versa 3 की कीमत कितनी है?

Fitbit Versa 3 फ्लिपकार्ट पर 10,899 रुपये में उपलब्ध है।

Titan Celestor की कीमत कितनी है?

Titan Celestor फ्लिपकार्ट पर 9,995 रुपये में मिल रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  8. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.