Timex Premium Active iConnect स्मार्टवॉच भारत में इन खूबियों के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत

Timex Premium Active iConnect स्मार्टवॉच के सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 6,995 रुपये है और इसके स्टेनलैस स्टील मैश स्ट्रैप की कीमत 7,295 रुपये है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 नवंबर 2020 17:45 IST
ख़ास बातें
  • Timex Premium Active iConnect में 36mm का डायल दिया गया है
  • टाइमेक्स प्रीमियम एक्टिव आईकनेक्ट वॉच आईपी68 वाटर रसिस्टेंट है
  • इस वॉच में आपको पांच दिन तक का बैटरी बैकअप प्राप्त होता है

हार्ट रेट सेंसर से लैस है Timex Premium Active iConnect

Timex Premium Active iConnect स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह नई स्मार्टवॉच सॉफ्ट सिलिकॉन स्ट्रैप या फिर फ्लैक्सिबल स्टैनलेस स्टील मैश बैंड के विकल्प के साथ आती है। इस वॉच में आपको कॉल, टेक्स्ट और कैलेंडर इवेंट के लिए डायरेक्ट नोटिफिकेशन जैसे फीचर प्राप्त होते हैं। इस वियरेबल में हार्ट रेट सेंसर, रिमाइंडर, एक्टिविटी ट्रेसिंग, स्लीप ट्रैकिंग और म्यूज़िक प्लेबैक सपोर्ट इंटीग्रेट किया गया है। टाइमेक्स प्रीमियम एक्टिव आईकनेक्शन स्मार्टवॉच आईपी69 वाटर रसिस्टेंट है और इसमें आपको पांच दिन तक की बैटरी लाइफ भी मिलती है।
 

Timex Premium Active iConnect smartwatch price in India

टाइमेक्स प्रीमियम एक्टिव आईकनेक्ट स्मार्टवॉच के सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 6,995 रुपये है और इसके स्टेनलैस स्टील मैश स्ट्रैप की कीमत 7,295 रुपये है। यह सिलिकॉम स्ट्रैप ब्लैक और पिंक कलर ऑप्शन में मौजूद है, जबकि स्टेनलैस स्टील मॉडल सिल्वर और गोल्ड फिनिश के साथ आता है। यह दोनों ही विकल्प Timex India की वेबसाइट और अन्य ऑथराइज़ रीटेलर्स के माध्यम से उपलब्ध हैं।
 

Timex Premium Active iConnect smartwatch features

टाइमेक्स प्रीमियम एक्टिव आईकनेक्ट स्मार्टवॉच में आयतकार आकार का 36mm डायल राउंड कॉर्नर और टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ मौजूद है। डायल में मैटल फ्रेम दिया गया है और यह आईपी68 वाटर रसिस्टेंट है। टाइमेक्स प्रीमियम एक्टिव आईकनेक्ट स्मार्टवॉच को आप अपने स्मार्टफोन में iConnect by Timex 2 mobile ऐप के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं।

नए वियलेबल में कॉल, टेक्स्ट और कैलेंडर इवेंट के लिए डायरेक्ट नोटिफिकेशन जैसे फीचर प्राप्त होते हैं। इस वॉच के पिछले हिस्से पर हार्ट रेट सेंसर दिया गया है। इसमें सेडेंट्री रिमाइंडर, एक्टटिविटी ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग और म्यूज़िक प्लेबैक कंट्रोल भी मौजूद है। इसके अलावा, इस वॉच में आपको पांच दिन तक का बैटरी बैकअप प्राप्त होता है।
Advertisement

टाइमेक्स प्रीमियम एक्टिव आईकनेक्ट स्मार्टवॉच में कनेक्टिविटी फीचर्स के लिए ब्लूटूथ और पिछले हिस्से पर दो पोगो पिन्स दी गई है।
 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Premium looking design
  • Colour touchscreen display
  • Satisfactory sleep, heart rate measurement
  • Bad
  • Few workout options
  • No period tracker
  • Few watch face choices
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Silver, Gold, Pink, Black

Display Size

36mm

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Rectangle

Ideal For

Women
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.