Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत

Tecno ने आज बाजार में Tecno POVA AI Buds Pro लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अगस्त 2026 14:13 IST
ख़ास बातें
  • Tecno POVA AI Buds Pro में 48dB हाइब्रिड एएनसी मिलता है।
  • Tecno POVA AI Buds Pro की बैटरी सिंगल चार्ज में 40 घंटे तक चल सकती है।
  • Tecno POVA AI Buds Pro में IP55 रेटिंग दी गई है।

Tecno POVA AI Buds Pro में 48dB हाइब्रिड एएनसी मिलता है।

Photo Credit: Tecno

Tecno ने आज बाजार में Tecno POVA AI Buds Pro लॉन्च कर दिए हैं। इन ईयरबड्स में खास सुविधा दी गई है, जिससे बैकग्राउंड में यह सारा काम मैनेज कर लेते हैं और जरूरी बातें रिकॉर्ड कर लेते हैं। ये ईयरबड्स 4 घंटे तक कॉल रिकॉर्डिंग के साथ 40 घंटे तक चलने वाली बैटरी से लैस किए गए हैं। ईयरबड्स धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग के साथ आते हैं। यहां हम आपको Pova AI Buds Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Tecno POVA AI Buds Pro Price

Tecno POVA AI Buds Pro की कीमत ₹14,999 है। ईयरबड्स की बिक्री 22 अगस्त से ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक ₹12,499 की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं, जिसमें सेल वाला बैंक ऑफर भी शामिल हैं।

Tecno POVA AI Buds Pro Specifications

Tecno POVA AI Buds Pro में 48dB हाइब्रिड एएनसी मिलता है। ईयरबड्स धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग से लैस है। इसमें ड्यूल डिवाइस पेयरिंग मिलती है, जिससे पीसी से फोन कॉल पर आसानी से स्विच किया जा सकता है। बैटरी एक बार चार्ज होकर 40 घंटे तक चल सकती है। इसमें बिल्ट इन स्टोरेज है, जिससे 4 घंटे से ज्यादा की रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इसमें 8 माइक दिए गए हैं, जिससे क्लियर कॉल और क्लियर रिकॉर्डिंग मिलती है।

रिकॉर्डिंग की सुविधा
POVA AI Buds Pro के चार्जिंग केस पर एक बटन दिया गया है, जिससे क्विक रिकॉर्डिंग शुरू हो जाती है। इसके लिए फोन या ऐप किसी भी जरूरत नहीं है और न ही कोई झंझट रहता है। आप पूरे दिन लगातार क्लास, मीटिंग या क्लाइंट कॉल में शामिल हो सकते हैं और हर बातचीत आसानी से रिकॉर्ड हो जाती है।

Advertisement

ऑटोमैटिक समरी
मीटिंग खत्म होने के कुछ ही मिनटों बाद POVA AI Buds Pro पूरी बातचीत को एक छोटी समरी, नेक्स्ट स्टेप की लिस्ट या पूरी ट्रांसक्रिप्ट में बदल देता है। यह बाद में बिखरे हुए नोट्स को देखने और यह जानने के बीच का फर्क है कि आगे असल में क्या करना है।

रियल-टाइम ट्रांसलेशन
ईयरबड्स बिना रुकावट के 12 भारतीय भाषाओं में वेंडर, क्लाइंट या स्थानीय लोगों से बात की जा सकती है। रियल-टाइम ट्रांसलेशन सीधे आपके ऑडियो के जरिए काम करता है, इसलिए ट्रांसलेशन ऐप इस्तेमाल करने का झंझट खत्म हो जाता है और न ही स्क्रीन पर एक भी शब्द टाइप करना पड़ता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.