TCL की नई लॉन्च MoveTime Family Watch 2 बच्चों को करेगी वॉच! जानें कीमत और खास सेफ्टी फीचर्स

TCL ने अपनी MoveTime Family Watch 2 को लॉन्च किया है। यह स्मार्टवॉच पिछले साल आई MoveTime Family Watch की सक्सेसर है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 जून 2021 09:34 IST
ख़ास बातें
  • MoveTime Family Watch 2 में 1.54 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है।
  • कंपनी ने इस स्मार्टवॉच के लिए एक समर्पित किड्स यूआई (UI) दिया है।
  • इसकी बैटरी क्षमता को 40% तक बढ़ाया गया है।

MoveTime Family Watch 2 में पेरेंट्स बना सकते हैं सेफ-जोन, जिससे बच्चे के बाहर जाने पर मिलता है मोबाइल अलर्ट।

TCL ने अपनी MoveTime Family Watch 2 को लॉन्च किया है। यह स्मार्टवॉच पिछले साल आई MoveTime Family Watch की सक्सेसर है। MoveTime Family Watch को वरिष्ठ/उम्रदराज नागरिकों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया था। जबकि MoveTime  Family Watch 2 को बच्चों के लिए लॉन्च किया गया है। इसलिए इसमें दी गई फीचर्स और इसका डिजाइन भी बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसकी सेल अगस्त में यूरोप में शुरू हो जाएगी। यह बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से विशेष फीचर्स के साथ आती है। माता पिता अपनी सुविधा के अनुसार बच्चे के लिए एक सेफ जोन भी बना सकते हैं जिससे बच्चे के बाहर जाने पर उन्हें अपने फोन पर एक अलर्ट मिल जाता है।  
 

MoveTime Family Watch 2 Price and Availability

MoveTime Family Watch 2 की सेल अगस्त महीने में पूरे यूरोप में शुरू की जाएगी। इसकी कीमत €149 (लगभग 13,000 रुपये) है। यूरोप के अलावा अन्य बाजारों में इसकी उपलब्धता के बारे में कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

MoveTime Family Watch 2 Specifications

MoveTime Family Watch 2 में 1.54 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। हालांकि कंपनी की ओर से यह पुष्टि नहीं की गई है कि यह इसके पिछले वर्जन की तरह ही AMOLED स्क्रीन के साथ आती है। इसके बेजल्स काफी मोटे हैं। इसमें ड्यूल टोन पिंक और रोज़ गोल्ड फिनिश दी गई है। वहीं इसके बटन को पर्पर टच दिया गया है जो कि साइड में दिया गया है। इसकी पेटी (buckle) को मेटल से बनाया गया है और इसमें सिल्वर फिनिश दी गई है।  

TCL का कहना है कि उसने स्मार्टवॉच के लिए एक समर्पित किड्स यूआई (UI) विकसित किया है। इसका कैमरा भी पुराने वर्जन से बेहतर है और बैटरी क्षमता को 40% तक बढ़ाया गया है। 4जी कनेक्टिविटी के लिए इसमें नैनो-सिम कार्ड स्लॉट है। माता-पिता अपने बच्चों को वॉच पर वॉइस या वीडियो के जरिए कॉल कर सकेंगे। वे वॉच पर टेक्स्ट मैसेज भी भेज सकते हैं।

सुरक्षा इस स्मार्टवॉच की प्रमुख विशेषताओं में से एक है। टीसीएल रीयल-टाइम जियोलोकेशन उपलब्ध करवाता है जो दिखाता है कि बच्चा हर समय कहां पर है। यह एक फुल लोकेशन हिस्ट्री को भी लॉग करती है। माता-पिता एक सेफ जोन जियोफेंस बना सकते हैं और यदि बच्चा इस क्षेत्र को छोड़ देता है तो उन्हें अपने फोन पर अलर्ट मिलता है। इसमें वन-टच एसओएस बटन भी है ताकि बच्चे जितनी जल्दी हो सके इमरजेंसी कॉन्टेक्ट तक पहुंच सकें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.