Specs AR Glasses लॉन्च, 20 घंटे चलेगी बैटरी, AI फीचर्स के साथ गजब के फायदे, जानें कीमत

Snap ने अपने स्मार्ट वियरेबल्स में विस्तार करते हुए मंगलवार को ऑगमेंटेड वर्ल्ड एक्सपो 2026 के दौरान अपना पहला कंज्यूमर-फोकस्ड ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) स्मार्ट ग्लास Specs पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जून 2026 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Specs AR ग्लास दो साइज में उपलब्ध हैं, जिसमें 47mm और 52mm शामिल हैं।
  • Specs AR ग्लास पर कंटेंट स्ट्रीम भी कर सकते हैं।
  • Specs AR Glasses की कीमत $2,195 (लगभग 2,07,000 रुपये) है।

Specs AR ग्लास दो साइज में उपलब्ध हैं।

Photo Credit: Snap

Snap ने अपने स्मार्ट वियरेबल्स में विस्तार करते हुए मंगलवार को ऑगमेंटेड वर्ल्ड एक्सपो 2026 के दौरान अपना पहला कंज्यूमर-फोकस्ड ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) स्मार्ट ग्लास Specs पेश कर दिया है। यह AR स्मार्ट ग्लास दो साइज में उपलब्ध होगा, जिनका फ्रेम स्विस TR90 पॉलीमर से बना है। यह स्मार्ट ग्लास दो स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से चलता है जो कि यूजर्स और वियरेबल के बीच हैंड ट्रैकिंग और दूसरे तरह के इंटरैक्शन को आसान बनाता है। यहां हम आपको Specs के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Specs AR Glasses Price

Specs AR Glasses की कीमत $2,195 (लगभग 2,07,000 रुपये) है। यह ग्लासेस Specs के ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। इच्छुक यूजर्स $200 (लगभग 19,000 रुपये) का रिफंडेबल डिपॉजिट देकर बुकिंग कर सकते हैं। कंपनी इस साल यूएस, यूके और फ्रांस में अपने नए AR स्मार्ट ग्लास की शिपिंग शुरू कर देगी। फिलहाल भारत समेत अन्य जगहों पर Specs की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Specs AR Glasses Features & Specifications

Specs AR ग्लास दो साइज में उपलब्ध हैं, जिसमें 47mm (132 ग्राम) और 52mm (136 ग्राम) शामिल हैं। इनमें प्रिस्क्रिप्शन लेंस भी लगाए जा सकते हैं। इन स्मार्ट ग्लास का डिस्प्ले सिस्टम कंपनी की अपनी लिक्विड क्रिस्टल ऑन सिलिकॉन टेक्नोलॉजी पर काम करता है। Specs AR ग्लास 51-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू और 16 मिलियन कलर देता है। जब यूजर काम कर रहा होता है तो डिस्प्ले 24 इंच के डेस्कटॉप मॉनिटर जैसा नजर आता है और जब यूजर कोई फिल्म या शो देख रहा होता है तो यह लगभग 10 फीट दूर रखी 115 इंच की होम सिनेमा स्क्रीन जैसा अनुभव प्रदान करता है। इसमें अरबों नैनोस्ट्रक्चर वाली वेवगाइड टेक्नोलॉजी उपयोग हुई है, जिसको लेकर दावा है कि यह आस-पास के माहौल का साफ और ज्यादा सहज नजारा दिखाती है।

Advertisement

Specs AR ग्लास में इलेक्ट्रोक्रोमिक लेंस दिए गए हैं, जो लो लाइट वाली जगह पर तेज रोशनी वाली जगह पर जाने पर लगभग 10 सेकंड में अपना कलर (टिंट) बदल सकते हैं। ये वियरेबल डिवाइस एक शानदार अनुभव देने के लिए यूजर के आस-पास के माहौल पर नेविगेशन के लिए मैप दिखा सकते हैं। इनमें जगह को नापने की सुविधा भी है। इन वियरेबल डिवाइस के साथ कई AR टूल और AI-पावर्ड वॉइस एसिस्टेंट भी हैं, जो यूजर के माहौल के आधार पर जवाब दे सकते हैं और सवालों के जवाब दे सकते हैं। साथ ही पहनने वाले Specs AR ग्लास पर कंटेंट स्ट्रीम भी कर सकते हैं। प्राइवेसी के लिए जब बाहर की तरफ वाला कैमरा उपयोग हो रहा होता है तो इन स्मार्ट ग्लास में एक LED रिकॉर्डिंग इंडिकेटर ऑन होता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  3. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  4. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  3. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  4. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  5. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  6. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  7. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  8. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  9. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  10. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.