सिंगल चार्ज में 30 घंटे चलने वाला गेमिंग हैडसेट Sony ने किया लॉन्च, जानें कीमत

Sony INZONE H9 II वायरलेस हैडसेट में 30 घंटे तक का बैटरी बैकअप दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 नवंबर 2025 19:16 IST
ख़ास बातें
  • यह हैडसेट पुराने मॉडल की तुलना में नए डिजाइन के साथ आता है।
  • यह अल्ट्रा-लो-लेटेंसी को सपोर्ट करता है।
  • ब्लूटूथ के जरिए इसमें कॉलिंग सुविधा भी इस्तेमाल की जा सकती है।

Sony INZONE H9 II वायरलेस गेमिंग हैडसेट में 30mm के ड्राइवर्स लगे हैं।

Photo Credit: Amazon

Sony की ओर से भारत में Sony INZONE H9 II वायरलेस गेमिंग हैडसेट लॉन्च किया गया है। यह हैडसेट पुराने मॉडल की तुलना में नए डिजाइन के साथ आता है। इसमें 30mm ड्राइवर्स के साथ नॉइज़ कैंसलेशन सपोर्ट दिया गया है। INZONE H9 II एक लाइट वेट हैडसेट है जिसका वजन 260 ग्राम है। यह अल्ट्रा-लो-लेटेंसी को सपोर्ट करता है। इसमें USB-C सपोर्ट दिया गया है। ब्लूटूथ के जरिए इसमें कॉलिंग सुविधा भी इस्तेमाल की जा सकती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Sony INZONE H9 II wireless gaming headset price

Sony INZONE H9 II वायरलेस हैडसेट की भारत में कीमत 28,990 रुपये है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह खरीद के लिए Amazon पर भी उपलब्ध होगा। सेल 22 नवंबर से शुरू होने की बात कही गई है। 

Advertisement

Sony INZONE H9 II wireless gaming headset specifications

Sony INZONE H9 II वायरलेस गेमिंग हैडसेट में 30mm के ड्राइवर्स लगे हैं। गेमिंग के लिए 360 Spatial Sound इसमें मिलता है। इसी के साथ इसमें नॉइज़ कैंसलेशन सपोर्ट दिया गया है। INZONE H9 II एक लाइट वेट हैडसेट है जिसका वजन 260 ग्राम है। यह अल्ट्रा-लो-लेटेंसी को सपोर्ट करता है। इसमें USB-C सपोर्ट दिया गया है। ब्लूटूथ के जरिए इसमें कॉलिंग सुविधा भी दी गई है।

यह कई ब्लूटूथ कोडेक जैसे A2DP, AVRCP, HFP, HSP; SBC, AAC आदि को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि इसमें 30 घंटे तक का बैकअप दिया गया है बशर्तें की ANC फीचर चालू न हो। यह 5 मिनट के क्विक चार्ज फीचर को सपोर्ट करता है जिससे कि 1 घंटे का बैकअप केवल 5 मिनट के चार्ज में मिल सकता है। इसमें Cardioid boom माइक दिया गया है। इसमें वॉल्यूम कंट्रोल फीचर भी है। बॉक्स के साथ कंपनी हेडफोन केबल, USB-A टू USB-C केबल, सॉफ्ट पाउच, वारंटी कार्ड आदि दे रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  4. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  5. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  6. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  7. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  8. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  9. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  10. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.