Skullcandy Indy ANC TWS ईयरफोन्स 32 घंटे की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, ये है कीमत...

Skullcandy Indy ANC ईयरफोन्स की कीमत भारत में 10,999 रुपये है। इच्छुक ग्राहक इन ईयरफोन्स को खरीदने के लिए Skullcandy वेबसाइट के माध्यम से प्री-बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 27 मार्च 2021 10:57 IST
ख़ास बातें
  • Skullcandy Indy ANC के प्रत्येक ईयरपीस में मौजूद है म्यूज़िक कंट्रोल
  • ईयरफोन के केस में मौजूद है वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
  • ईयरफोन्स Tile tracker फीचर के साथ आता है

Skullcandy Indy ANC ईयरफोन्स True Black कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे

Skullcandy Indy ANC कंपनी का पहला नॉइस कैंसिलेशन (ANC) ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स है, जिसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह ईयरफोन्स Skullcandy App के माध्यम से कस्टमाइज़ेबल Audiodo Personal Sound फीचर के साथ आता हैं। इसके अलावा, ईयरफोन्स में Tile tracker के साथ आता है, जिसका इस्तेमाल आप तब तक सकते हैं जब डिवाइस आपसे खो जाता है। इसमें Ambient listening मोड भी मौजूद है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि ANC ऑन रहने के साथ 19 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।
 

Skullcandy Indy ANC price in India, availability

Skullcandy Indy ANC ईयरफोन्स की कीमत भारत में 10,999 रुपये है। यह True Black कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इच्छुक ग्राहक इन ईयरफोन्स को खरीदने के लिए Skullcandy वेबसाइट के माध्यम से प्री-बुक कर सकते हैं।
Advertisement
 

Skullcandy Indy ANC specifications

Skullcandy Indy ANC ईयरफोन्स स्वैट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IPX4 रेटेड हैं। इसके अलावा इसमें 12mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। दोनों ही ईयरपीस में फुल मीडिया कंट्रोल और ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट दिया गया है। जैसे कि हमने बताया इन ईयरफोन्स में Ambient listening मोड दिया गया है, जिसे एक्टिवेट करने के लिए आपको बस मेन सेंसर पर टैप कर होल्ड करना है। इसके साथ ही इसमें Tile tracker सपोर्ट भी दिया गया है, यदि आप गलती से डिवाइस कहीं रखकर भूल गए हैं... तो आप Tile app के माध्यम से आसानी से डिवाइस को खोज सकेंगे।  

Skullcandy का दावा है कि प्रत्येक ईयरबड्स में ANC ऑन रहने के बाद 5 घंटे तक का प्लेटाइम मिलता है, जबकि ANC ऑफ रहने पर इसका इस्तेमाल 9 घंटे तक किया जा सकता है। चार्जिंग केस के साथ अतिरिक्त चार्ज प्राप्त होता है, जो कि ANC ऑन होने पर 14 घंटे तक आपका साथ देता है, जबकि ऑफ होने पर इसका इस्तेमाल 23 घंटे तक किया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि इस ईयरफोन्स में ANC ऑन रहने पर भी इसका इस्तेमाल 19 घंटे तक किया जा सकता है, जबकि ANC ऑफ होने पर यह 32 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करता है। Indy ANC ईयरफोन ऐसे केस के साथ आते हैं, जिसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसमें रैपिड चार्ज फीचर है, जो 10 मिनट के चार्ज से 2 घंटे तक का प्लेटाइम देता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Black

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.