Sennheiser के हाई-रिजॉल्यूशन साउंड वाले HDB 630 हेडफोन्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Sennheiser HDB 630 में 42mm के डाइनेमिक ट्रांसड्यूसर लगे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 नवंबर 2025 10:19 IST
ख़ास बातें
  • इनमें अडैप्टिव नॉइज कैंसलेशन और ट्रांसपेरेंसी मोड फीचर भी है।
  • हेडफोन इनपुट के आधार पर 6Hz-40kHz, तक फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स देते हैं।
  • ये वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ भी हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो दे कर सकते हैं।

Sennheiser HDB 630 में 42mm के डाइनेमिक ट्रांसड्यूसर लगे हैं।

Sennheiser ने भारत में अपने नए HDB 630 वायरलेस हेडफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी के लेटेस्ट वियरेबल में हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो और एडवांस्ड ट्यूनिंग होने की बात कही गई है। ये क्लोज्ड बैक डिजाइन में आते हैं। इनमें पैरामीट्रिक इक्वलाइज़र, अडैप्टिव नॉइज कैंसलेशन जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इनमें 42 mm के ड्राइवर लगे हैं जो यूजर के बेहतरीन ऑडियो अनुभव दे सकते हैं। कंपनी ने इन्हें इंट्रोडक्ट्री ऑफर के साथ उतारा है। आइए जानते हैं नए हेडफोन्स की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Sennheiser HDB 630 Price in India

Sennheiser HDB 630 हेडफोन्स की भारत में कीमत यूं तो 54,990 रुपये है। लेकिन ऑफर के तहत इन्हें 44,990 में बुक किया जा सकता है। इनके साथ ग्राहक प्रीबुकिंग ऑफर के तहत Accentum Open वायरलेस स्टीरियो हेडसेट मुफ्त पा सकते हैं जिसकी कीमत 12,990 रुपये है। हेडफोन्स को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। Sennheiser ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon, Headphone Zone, Audio Store, Concept Kart जैसे स्टोर्स से इन्हें 4 दिसंबर को प्रीबुक किया जा सकता है। कंपनी ने इनके साथ 2 साल की वारंटी दी है। 

Advertisement


Sennheiser HDB 630 Specifications

Sennheiser HDB 630 में 42mm के डाइनेमिक ट्रांसड्यूसर लगे हैं। ये क्लोज्ड बैक डिजाइन में आते हैं। कंपनी का कहना है कि ये वायर्ड और वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ भी हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो प्रदान कर सकते हैं। इनमें USB-C का सपोर्ट है और सप्लाई एनालॉग केबल भी मिलती है जिसकी मदद से इनमें 24bit और 96kHz पर म्यूजिक प्ले किया जा सकता है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट aptX के साथ मिलता है। 

Sennheiser HDB 630 हेडफोन इनपुट के आधार पर 6Hz-40kHz, तक फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स देते हैं। इनमें अडैप्टिव नॉइज कैंसलेशन और ट्रांसपेरेंसी मोड फीचर भी है। इसके अलावा कंपनी ने इनमें कई साउंड ट्यूनिंग टूल्स दिए हैं जो Smart Control Plus ऐप की मदद से काम करते हैं। उदाहरण के लिए Crossfeed की मदद से लेफ्ट और राइट सिग्नल को मर्ज किया जा सकता है जो कि स्पीकर जैसा साउंड अनुभव देता है। पैरामीट्रिक इक्वेलाइजर यूजर को इंडिविडुअल फ्रिक्वेंसी और एडजस्टेबल बैंडविथ कंट्रोल देता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.