• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Sennheiser के नए TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्‍च, सिंगल चार्ज में चलेंगे 28 घंटे, प्राइस 12 हजार से ज्‍यादा

Sennheiser के नए TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्‍च, सिंगल चार्ज में चलेंगे 28 घंटे, प्राइस 12 हजार से ज्‍यादा

Sennheiser Accentum TWS में एर्गोनॉमिक डिजाइन को फॉलो किया गया है।

Sennheiser के नए TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्‍च, सिंगल चार्ज में चलेंगे 28 घंटे, प्राइस 12 हजार से ज्‍यादा

Photo Credit: sennheiser

Sennheiser Accentum TWS फटाफट चार्ज हो जाते हैं क्‍योंकि इनमें USB Type-C की सुविधा है।

ख़ास बातें
  • Sennheiser Accentum TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्‍च
  • प्रीमियम कैटिगरी में लॉन्‍च किए गए हैं ये ईयरबड्स
  • क्‍लियर और क्र‍िस्‍प ऑडियो सुनने का है दावा
विज्ञापन
Sennheiser Accentum TWS : जाने-माने ब्रैंड Sennheiser ने भारत में Sennheiser Accentum TWS एएनसी को लॉन्‍च कर दिया है। इन्‍हें सबसे पहले मार्च में ग्‍लोबल मार्केट्स में लाया गया था। फ‍िर चीन में इन्‍हें पेश किया गया और अब ये भारत आ गए हैं। कीमत थोड़ी ज्‍यादा लग सकती है, पर Accentum TWS अपनी प्राइसिंग से न्‍याय करते नजर आते हैं। इनमें कई खूबियां परोसी गई हैं, जो इन्‍हें प्रीमियम कैटिगरी में खड़ा करती हैं। दो कलर ऑप्‍शन में आने वाले Accentum TWS पर 2 साल की वॉरंटी पेश की जा रही है। 
 

Sennheiser Accentum TWS Price 

Sennheiser Accentum TWS एएनसी को प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इनके दाम 12,990 रुपये हैं। ईयरबड्स दो कलर ऑप्‍शंस ब्‍लैक और वाइट में आते हैं। 2 साल की वॉरंटी इन पर दी जा रही है। यह ब्रैंड की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और एमेजॉन इंडिया पर उपलब्‍ध हैं। 
 

Sennheiser Accentum TWS Specifications  

Sennheiser Accentum TWS में एर्गोनॉमिक डिजाइन को फॉलो किया गया है। इससे यूजर्स को पूरा कम्‍फर्ट और स्‍टैबिलिटी मिलती है। यूजर्स को 4 साइज में ईयर टिप मिलते हैं, जिससे उन्‍हें अपने कानों के हिसाब से फ‍िटिंग मिल जाती है।  

इन ईयरबड्स में 7एमएम का डायनैमिक ट्रू रेस्‍पॉन्‍स ट्रांसक्रूडर्स लगा है। दावा है कि इससे क्‍लियर और क्र‍िस्‍प ऑडियो सुनाई देता है। हाइब्र‍िड एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) से ये पैक होकर आते हैं यानी बाहर का शोर अच्‍छे से मैनेज कर पाते हैं और आपको साफ-सुथरी आवाज मिलती है। 

ईयरबड्स के बाकी फीचर्स को ‘Sennheiser स्‍मार्ट कंट्रोल ऐप' से मैनेज किया जा सकता है। दावा है कि ऐप में 5 बैंड इक्विलाइजर का सपोर्ट है जिससे आप अपने मुताबिक साउंड को रख पाते हैं। 

Sennheiser Accentum TWS फटाफट चार्ज हो जाते हैं क्‍योंकि इनमें USB Type-C की सुविधा है। यह Qi वायरलैस चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं। दावा है कि एक बार सिंगल चार्ज करने पर यह 28 घंटों की बैटरी लाइफ दे सकते हैं, जिसमें 8 घंटे ईयरबड्स से और 20 घंटे चार्जिंग केस से मिल जाते हैं। 

IP54 रेटिंग होने से यह पानी और धूल से होने वाले नुकसान से भी बचे रहते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  3. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  4. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  5. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  10. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »