Sennheiser Accentum Plus वायरलेस हेडफोन लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेंगे 50 घंटे

Sennheiser Accentum Plus में 10Hz से 22,000Hz की फ्रीक्वेंसी रेंज और 106 डीबी की स्पीकर सेंसिटिविटी के साथ 37mm डाइनेमिक ड्राइवर हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 फरवरी 2024 10:08 IST
ख़ास बातें
  • Sennheiser Accentum Plus में 37mm डाइनेमिक ड्राइवर हैं।
  • Sennheiser Accentum Plus में 800mAh की बैटरी दी गई है।
  • Sennheiser Accentum Plus को जेस्चर-बेस्ड टच से कंट्रोल कर सकते हैं।

Sennheiser Accentum Plus में 800mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Sennheiser

Sennheiser ने भारतीय बाजार में Sennheiser Accentum Plus हेडफोन बुधवार 7 फरवरी को भारत में लॉन्च कर दिए हैं। Accentum सीरीज पहले चीन में पेश हुई थी और सीईएस 2024 में शोकेस की गई थी। नए ओवर-द-ईयर ब्लूटूथ हेडफोन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं और 50 घंटे तक का प्लेबैक प्रदान करते हैं। Sennheiser कई साउंड मोड और एक इनबिल्ट 5-बैंड इक्वलाइजर के जरिए साउंड पर्सनलाइजेशन ऑप्शन प्रदान करता है। इनमें नॉयज कम करने के लिए इनबिल्ट ड्यूल बीमफॉर्मिंग माइक्रोफोन के साथ 37mm डायनेमिक ड्राइवर हैं। यहां हम आपको Sennheiser Accentum Plus  हेडफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Sennheiser Accentum Plus हेडफोन की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Sennheiser Accentum Plus की कीमत भारत में 15,990 रुपये तय की गई है। हेडफोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। वियरेबल्स के लिए प्री-बुकिंग शुरू है और 13 फरवरी तक जारी रहेगी। इस अवधि के दौरान कंपनी 14,990 रुपये की प्रभावी कीमत के साथ 1 हजार रुपये की छूट दे रही है। ये हेडफोन बिक्री के लिए 14 फरवरी से Sennheiser की वेबसाइट और अमेजन पर उपलब्ध होंगे। 


Sennheiser Accentum Plus हेडफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Sennheiser Accentum Plus में 10Hz से 22,000Hz की फ्रीक्वेंसी रेंज और 106 डीबी की स्पीकर सेंसिटिविटी के साथ 37mm डाइनेमिक ड्राइवर हैं।  वायरलेस हेडफोन में एक ड्यूल बीमफॉर्मिंग माइक्रोफोन हैं जो एंबिएंट नॉयज को कम करने और वॉयस क्लियरिटी में सुधार करते हैं। ये एडेप्टिव हाइब्रिड एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) का भी सपोर्ट करते हैं। सिलिकॉन बिल्ड और कूशन ईयरकप्स के साथ हेडफोन का वजन 227 ग्राम है। यह फ्लैट फोल्ड होता है और एक प्रोटेक्टिव जिप-स्टोरेज केस के साथ आता है।
Advertisement

Sennheiser Accentum Plus में 800mAh की बैटरी दी गई है जो कि ब्लूटूथ के जरिए और ANC ऑन होने पर 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। Sennheiser का कहना है कि हेडफोन को फुल चार्ज होने में लगभग 3.5 घंटे का समय लगता है और सिर्फ 10 मिनट के चार्ज के साथ 5 घंटे का प्लेटाइम मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिमी ऑडियो पोर्ट शामिल है। वायर्ड से सुनने के लिए सेन्हाइजर बॉक्स में एक केबल भी मिलती है। सेन्हाइजर एक्सेंटम प्लस को कंट्रोल करने के लिए यूजर्स जेस्चर-बेस्ड टच कंट्रोल का इस्तेमाल कर सकते हैं या सेन्हाइजर स्मार्ट कंट्रोल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऐप आईओएस और एंड्रॉइड दोनों पर उपलब्ध है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.