सैमसंग गियर फिट 2, आइकन एक्स ईयरबड गुरुवार को हो सकते हैं लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 जून 2016 13:02 IST
सैमसंग ने 2 जून को न्यूयॉर्क में होने वाले इवेंट के लिए इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि कंपनी इस इवेंट में किन प्रोडक्ट को लॉन्च करेगी। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग गियर फिट 2 और आइकनएक्स ईयरबड को इस इवेंट में पेश किया जा सकता है।

कंपनी द्वारा भेजे गए इवाइट के मुताबिक यह इवेंट भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 2.30 बजे शुरू होगा। मीडिया इनवाइट में लिखा गया है, ''सैमसंग के डिवाइस एक साथ कैसे काम करते हैं इसका अनुभव कीजिए।'' गियर फिट 2 और आइकन एक्स ईयरबड को इससे पहले मई में कंपनी के एस हेल्थ वेबसाइट पर देखा गया था। कंपनी द्वारा आयोजित यह इवेंट अनपैक्ड नहीं है, इसलिए किसी स्मार्टफोन के लॉन्च होने की उम्मीद ना के बराबर है। हालांकि कुछ रिपोर्ट के मुताबिक इस इवेंट में गैलेक्सी नोट 6 लॉन्च किया जा सकता है।
 

सैमसंग के इस इवेंट में डिप्लो द्वारा एक परफॉर्मेंस दी जाएगी। इसके अलावा 'एक दूसरे सरप्राइज गेस्ट' के भी आने की उम्मीद है। गियर फिट 2 को 2014 में लॉन्च हुए गियर फिट का अपग्रेडेड वेरिएंट माना जा रहा है।

गियर फिट 2 को लेकर पिछले कई लीक में जानकारी सामने आई थी। गियर फिट 2 में 216x432 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला कर्व्ड एमेलोड डिस्प्ले हो सकता है। इसके अलावा 512 एमबी रैम के साथ इसमें डुअल-कोर कैमरा भी दिया जा सकता है। यह चारों तरफ से रबर बैंड से घिरा होगा और कई कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके अलावा गियर फिट 2 के जीपीएस और डस्ट व वाटरप्रूफ (आईपी 68 रेटिंग) होने का भी अनुमान है।
Advertisement

इसके अलावा सैमसंग द्वारा इस इवेंट में एक टच ब्लूटूथ ईयरबड गियर आइकनएक्स भी लॉन्च किया जा सकता है। इन ईयरफोन में 4 जीबी इंटरनल मेमोरी हो सकती है और यह भी डस्ट व वाटरप्रूफ ही होगा। चूंकि कंपनी द्वारा इन दावों को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। लीक व खबरों पर आधारित इस जानकारी पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.