Samsung Galaxy Watch Active हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

सैमसंग गैलेक्सी वॉच एक्टिव एक्सरसाइज़ ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग और हेल्थ ट्रैकिंग जैसे फीचर के साथ आता है। यह सैमसंग का पहला वियरेबल प्रोडक्ट है जो ब्लड प्रेशर को मॉनीटर कर सकता है।

Samsung Galaxy Watch Active हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Watch Active Wearable OS 4.0 पर चलता है
  • Samsung का यह स्मार्टवॉच आईपी68 की रेटिंग के साथ आता है
  • ब्लड प्रेशर को मॉनीटर कर सकता है Samsung Galaxy Watch Active
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch Active को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि इस स्मार्टवॉच को कंपनी द्वारा फरवरी में  आयोजित गैलेक्सी अनपैक्ड में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था। करीब चार महीने बाद Samsung के इस स्मार्टवॉच को भारत में भी पेश कर दिया गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने मंगलवार को आयोजित एक प्रेस इवेंट में अपने इस स्मार्टवॉच को लॉन्च किया। सैमसंग गैलेक्सी वॉच एक्टिव एक्सरसाइज़ ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग और हेल्थ ट्रैकिंग जैसे फीचर के साथ आता है। यह सैमसंग का पहला वियरेबल प्रोडक्ट है जो ब्लड प्रेशर को मॉनीटर कर सकता है।
 

Samsung Galaxy Watch Active की कीमत और सेल की तारीख

इस स्मार्टवॉच को कंपनी द्वारा Galaxy Fit और Galaxy Fit e एक्टिविटी ट्रैकर के साथ लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy Watch Active की कीमत 19,990 रुपये है। इसे अमेज़न इंडिया की वेबसाइट के अलावा सैमसंग की अपनी ऑनलाइन शॉप पर बेचा जाएगा। यह स्मार्टवॉच ऑफलाइन स्टोर्स में भी उपलब्ध होगा। सैमसंग गैलेक्सी वॉच एक्टिव ब्लैक, डीप ग्रीन, रोज़ गोल्ड और सिल्वर रंग में मिलेगा।
 

Samsung Galaxy Watch Active स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

इस स्मार्टवॉच में 1.1 इंच की 360x360 पिक्सल एमोलेड स्क्रीन है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। बैटरी 230 एमएएच की है और इसमें डुअल कोर एक्सीनॉस 9110 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टवॉच टाइज़न पर आधारित Wearable OS 4.0 पर चलता है। इसमें 768 एमबी रैम है और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। इसके अतिरिक्त Samsung का यह स्मार्टवॉच आईपी68 की रेटिंग के साथ आता है। यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई बी/जी/एन, एनएफसी और ए-जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फीचर हैं।

Samsung Galaxy Watch Active, सैमसंग का पहला वियरेबल प्रोडक्ट है जो ब्लड प्रेशर को मॉनीटर कर सकता है। गैलेक्सी वॉच एक्टिव यूज़र्स को MY BP Lab ऐप डाउनलोड करना होगा जिससे ब्लड प्रेशर पर नज़र बनाए रखना संभव होगा।

टाइज़न ओएस होने के कारण यूज़र्स सैमसंग गैलेक्सी वॉच एक्टिव में कई थर्ड पार्टी ऐप भी एक्सेस कर पाएंगे। वॉयस एक्शन के लिए इस वॉच में बिक्सबी वॉयस असिस्टेंट इंटीग्रेशन भी है। इस वॉच की मदद से यूज़र्स बिना फोन छुए फोन कॉल कर पाएंगे और मैसेज भी भेज पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »